वास्तु शास्त्र में हर चीजों को लेकर जानकारी दी गई है। आज के दौर में अलमारी सभी के घर पर होती है, लेकिन कई बार लोग इसे रखने में कुछ ऐसी गलतियां कर देते हैं, जिसका असर उनकी जिंदगी पर पड़ने लगता है। इसलिए अलमारी को रखते समय अपनी सहूलियत के साथ-साथ उससे जुड़े वास्तु शास्त्र का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।
हालांकि अलमारी के वास्तु दोष को दूर करने के लिए कुछ वास्तु टिप्स भी हैं, जिनके जरिए आसानी से वास्तु दोष के प्रभाव को कम किया जा सकता है, तो चलिए जानते हैं।
तिजोरी में रखें श्रीफल
अगर आप अलमारी से जुड़े वास्तु दोष को समाप्त करना चाहते हैं, तो अपनी अलमारी की तिजोरी में श्रीफल स्थापित करें। श्रीफल को मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर का प्रतीक माना जाता है। इसलिए इस उपाय से आपके ऊपर माता लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहेगी। इस बात का ध्यान रहे कि श्रीफल को समय-समय पर बदलते रहें।
तिजोरी में रखें हल्दी की गांठ
ज्योतिष शास्त्र में हल्दी को भगवान विष्णु और ग्रह बृहस्पति का प्रतीक माना गया है। यह सनातन धर्म के सभी शुभ कार्यों में उपयोग की जाती है। ऐसे में अपनी अलमारी की तिजोरी में एक पीले कपड़े में हल्दी की गांठ के साथ कौड़ी बांधकर स्थापित करें। ऐसा करने से आपके घर में कभी धन- दौलत की कमी नहीं होगी।
तिजोरी में स्थापित करें धनदा यंत्र
वास्तु शास्त्र के अनुसार, अपनी अलमारी की तिजोरी में धनदा यंत्र की स्थापना करें। धनदा यंत्र की स्थापना से पहले इसकी विधि अनुसार,पूजा जरूर कर लें। ऐसा करने से घर में कभी धन की कमी नहीं होगी साथ ही वास्तु दोष भी समाप्त होगा।