जयेष्ठ मास की वट सावित्री अमावस्या छह जून को भगवान शनिदेव का प्राकट्योत्सव पूर्ण श्रद्धाभाव के साथ मनाया जायेगा। रामायणकालीन भगवान शनिदेव का मंदिर मुरैना जिले के एंती पर्वत पर होने के कारण भगवान शनिदेव का ग्वालियर-चंबल अंचल में विशेष महत्व है।

नगर में ट्रांसपोर्ट नगर, दाल बाजार,कटी घाटी,शिवाजी पार्क व थाटीपुर स्थित रामजानकी मंदिर में शनिदेव के प्राचीन मंदिर हैं। शनिदेव के प्राकट्योत्सव दिवस पर मंदिरों पर भगवान शनिदेव के सरसों के तेल से अभिषेक सहित विशेष आयोजन किये जाते हैं। ज्योतिष विद्वानों के अनुसार भगवान शनिदेव न्याय के देवता और कर्मफल दाता अवश्य है। किंतु फलदायी भी है।

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इसी दिन शनि देव का प्राकट्य जयेष्ठ अमवास्याको हुआ था। थशनि को कर्मफल दाता और न्याय का देवता कहा जाता है। इसी के कारण हर एक व्यक्ति को जीवन में कभी न भी शनि की महादशा, साढ़ेसाती और ढैय्या या फिर दोष का सामना करना पड़ता है।

शनि जयंती का ज्योतिषीय महत्व

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, भगवान शनि को नवग्रहों में प्रमुख स्थान प्राप्त हैं जिन्हे न्यायाधीश माना गया है और समस्त नवग्रहों में शनि ग्रह सबसे धीमा चलने वाला ग्रह है। वैदिक ज्योतिष में शनि की अशुभ दृष्टि के कारण ही इसे पापी ग्रह की संज्ञा दी गई है। शनि देव मकर और कुंभ राशियों के स्वामी हैं। क्रूर ग्रह के नाम से प्रसिद्ध शनि देव का रंग काला है।

शनि देव सदैव जातकों का बुरा नहीं करते हैं। शनि देव की कृपा किसी जातक को रंक से राजा बना सकती है। ऐसा कहा जाता है कि जो व्यक्ति शनि जयंती के दिन सच्चे मन से पूजा करता है, उसे शनि देव की कृपा बहुत जल्द प्राप्त होती है। शनि जयंती के दिन इनका पूजन फलदायी सिद्ध होता है। न्याय के देवता शनि उन लोगों को सफलता प्रदान करते है।

कुछ खास बातें

  • शनि जयंती पर शनि देव से जुड़ी वस्तुओं जैसे काले कपड़े, काले तिल, सरसों के तेल आदि का दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है

  • हनुमान जी की उपासना से भी शनि देव की कृपा प्राप्त होती है।

  • शनि जयंती पर शनि दोष के निवारण के लिए सुबह स्नान करने के बाद शनिदेव की पूजा करनी चाहिए।

  • एक कटोरी में सरसों का तेल लेकर उसमें अपना चेहरा देखें और उस तेल सहित कटोरी को शनि मंदिर में दान करें।