बुध इस वक्त सिंह राशि में विराजमान हैं और सीधी चाल में गोचर कर रहे हैं। जल्द ही ग्रहों के राजकुमार उलटी चाल चलते हुए कर्क राशि में गोचर करने जा रहे हैं। बुध की वक्री चाल से कुछ राशियों का अच्छा टाइम भी शुरू हो सकता है। वहीं, अगले दिन 5 अगस्त को बुध अस्त भी हो जाएंगे। बुध 28 अगस्त तक वक्री स्थिति में विराजमान रहने वाले हैं। इसके बाद मार्गी होकर फिर सिंह राशि में बुध गोचर करना शुरू कर देंगे। आइए जानते हैं 5 अगस्त को बुध के वक्री होने से 24 दिन तक किन राशियों की किस्मत सोने की तरह चमक सकती है-
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए बुध का वक्री चाल में गोचर करना शुभ साबित हो सकता है। जीवन में चल रही परेशानियां कम होने लगेंगी। बच्चों से जुड़ी कोई गुड न्यूज मिल सकती है। हेल्थ अच्छी रहने वाली है। वहीं आर्थिक स्थिति भी मजबूत रहेगी।
सिंह राशि
बुध का वक्री चाल में गोचर करना सिंह राशि के जातकों के लिए लाभकारी माना जा रहा है। व्यवसायियों के लिए समय बेहद शुभ रहने वाला है। बिजनेस में प्रॉफिट होने के योग हैं। न्यू जॉब के ऑफर भी आपको मिल सकते हैं। घर परिवार में शांति का माहौल रहेगा। फाइनेंशियल सिचुएशन भी स्टेबल रहने वाली है।
धनु राशि
बुध की उलटी चाल से धनु राशि वालों को बंपर फायदा हो सकता है। इंकम बढ़ने के योग भी बन रहे हैं। वहीं, धन का आगमन ऐसी जगहों से होगा, जहां से आपने सोचा भी नहीं होगा। लव लाइफ में रोमांस बना रहेगा। करियर की स्थिति भी अच्छी रहने वाली है।