ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कई ग्रह एक निश्चित अवधि में न केवल राशि परिवर्तन करते हैं, बल्कि नक्षत्र परिवर्तन भी करते हैं. इसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर किसी न किसी रूप में अवश्य पड़ता है. इसी प्रकार अब कुछ ही दिनों बाद ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं, जिसका प्रभाव तीन राशियों पर बेहद सकारात्मक पड़ने वाला है. आइए जानते हैं कि ग्रहों के राजकुमार कब राशि परिवर्तन करेंगे और कौन सी राशि के जातकों को लाभ होगा.
इन तीन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव
ग्रहों के राजकुमार बुध 22 जून को कर्क राशि में गोचर करने वाले हैं, जो इसी राशि में कई दिनों तक रहेंगे. बुध का यह गोचर कई राशियों को सफलता की सीढ़ी पर चढ़ाएगा. बुध ग्रह के राशि परिवर्तन करने पर वृषभ, कर्क और सिंह राशि के जातकों को लाभ मिलेगा.
वृषभ: इस राशि के जातकों के लिए बुध का यह गोचर काफी अच्छा रहने वाला है. धर्म के प्रति रुचि बढ़ेगी. जीवनसाथी के साथ कहीं धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं. जो परेशानियां चल रही हैं, वे समाप्त हो जाएंगी. सूर्य की कृपा से रोग दोष खत्म होंगे. संतान इच्छुक दंपति को कोई खुशखबरी मिल सकती है. राहु-केतु की कृपा से आत्मविश्वास बढ़ेगा.
कर्क: ग्रहों के राजकुमार का यह गोचर कर्क राशि वालों के लिए काफी शानदार रहने वाला है. इस महीने में बहुत से प्रकार के लाभ होने की संभावना है. इस राशि के लोगों के जीवन में खुशहाली आएगी. निवेश के लिए यह समय शुभ रहेगा. धन-संपत्ति में वृद्धि होगी. प्रमोशन के योग बन रहे हैं. पुराने तनाव खत्म होंगे और स्वास्थ्य भी सामान्य रहेगा. लोग आपके काम से प्रभावित होंगे. पार्टनर के साथ तालमेल बढ़ेगा.
सिंह: इस राशि वालों के लिए बुध का यह गोचर काफी शुभ रहेगा. करियर और व्यवसाय से जुड़ी कई खुशखबरी लेकर आ रहा है. आपकी किस्मत साथ देगी और आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता मिलेगी. नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन और नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. व्यापारी वर्ग के लिए समय अच्छा रहेगा, उन्हें समय पर ऑर्डर और मुनाफा दोनों मिलेगा.