ज्योतिष में दूध का विशेष महत्व है और इसके कई उपाय आपके जीवन में सकारात्मकता लाने में मदद कर सकते हैं। दूध को पुरानी परंपराओं में बहुत पवित्र माना जाता है, जो शुद्धता, सत्यता, और कई औषधीय गुणों से युक्त होता है।
जब आप दूध को नहाने के पानी में मिलाते हैं, तो यह एक अद्वितीय ज्योतिषीय परिणाम दे सकता है। इससे आपको रोगों से मुक्ति मिलने के साथ कई मानसिक विकारों से शांति भी मिलती है।
इस तरह के स्नान से चंद्रमा को मजबूत बनाया जा सकता है और ये हमारे जीवन को समृद्ध बनाने में भी मदद करता है।
ज्योतिष में दूध का महत्व
दूध को ज्योतोतिष में एक पवित्र सामग्री माना जाता है और इसे शुद्धता से जोड़ा जाता है। यदि कोई नियमित रूप से नहाने के पानी में दूध की कुछ बूंदें मिलाता है तो शरीर शुद्ध रहता है स्वछता बनी रहती है।
दूध के पानी से स्नान करने से आपको व्यसनों से छुटकारा मिलता है। इस तरह के स्नान से आपको अच्छी नींद भी मिल सकती है। यदि आप सोने से पहले स्नान कर रहे हैं तो इसमें दूध की बूंदें जरूर मिलाएं।
चन्द्रमा को मजबूत बनाता है दूध के पानी से स्नान
चंद्रमा को मन का कारक माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि किसी भी समस्या से बचने के लिए आपको चंद्रमा की स्थिति मजबूत बनाए रखने की जरूरत होती है। यदि आपकी कुंडली में चंद्रमा की स्थिति कमजोर है तो नियमित रूप से नहाने के पानी में दूध मिलाएं। यह आपको कई रोगों से मुक्ति दिलाने का भी आसान तरीका माना जाता है।
बृहस्पति को मजबूत करता है दूध का स्नान
यदि आपकी कुंडली में बृहस्पति की स्थिति कमजोर है तो आप नहाने के पानी में कच्चे दोष के साथ एक चुटकी हल्दी मिलाएं। इस उपाय से आपको गुरु के दोषों से मुक्ति मिलती है और जीवन की कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है।
इस आसान ज्योतिष उपाय से आपके पारिवारिक जीवन में खुशियां आ सकती हैं और सफलता के योग बनते हैं। इसके साथ ही यदि आप नहाने के पानी में दूध की कुछ बूंदें मिलाती हैं तो आपको कई त्वचा विकारों से भी राहत मिलती है और यह शरीर को शीतलता प्रदान करने की एक युक्ति भी है।
दूध के पानी से स्नान करने से राहु के दोषों से मुक्ति मिलती है
नवग्रहों में से राहु को एक छाया ग्रह की तरह माना जाता है और यदि राहु आपकी कुंडली में है तो आपको कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आम तौर पर इसे एक अशुभ ग्रह के रूप में जाना जाता है।
इसी खराब स्थिति होने की वजह से आपके प्रियजनों के साथ झगड़े, रात के समय नींद न आना, अलग तरह की बीमारियां होने जैसी कई समस्याएं होने लगती हैं। ऐसे में आप ज्योतिष उपाय के रूप में नहाने के पानी में दूध की कुछ बूंदें मिला सकते हैं और इस पानी से स्नान कर सकते हैं।
दूध के पानी से स्नान करने से शनि के दोषों से मुक्ति मिलती है
जन्म कुंडली के आठवें घर में शनि का होना कष्टकारी माना जाता है। यह व्यक्ति को तनाव की स्थिति में ला सकता है जिससे चिंताओं के साथ कई समस्याएं भी बढ़ सकती हैं। ऐसे में ज्योतिष में एक उपाय बताया जाता है कि आप प्रत्येक शनिवार को नहाने के पानी में दूध की कुछ बूंदें मिलाएं और फिर उस पानी से स्नान करें।
इस उपाय से आपको शनि के दोषों से मुक्ति मिलती है और जीवन की कई समस्याएं दूर होती हैं। आपको यह उपाय कम से कम 11 शनिवार तक करना चाहिए।
पानी में कच्चा दूध मिलाकर शिवलिंग को कराएं स्नान
यदि आप सोमवार के दिन शिवलिंग का जलाभिषेक करते समय उसमें कच्चा दूध मिलाते हैं तो यह आपके घर के लिए बहुत शुभ माना जाता है। इससे आपको कई दोषों से मुक्ति मिल सकती है और मनोकामनाओं की पूर्ति होती है।
ऐसा माना जाता है कि जब शिवलिंग को दूध से स्नान कराया जाता है तो इससे भक्तों के शरीर में भी सकारात्मक ऊर्जा प्रवाहित होती है और उन्हें मानसिक शांति मिलती है। इस उपाय से भी आपको राहु के दोषों से मुक्ति मिलती है।