जिन व्यक्तियों का जन्म किसी भी माह की 4,13, 22 या 31 तारीख को हुआ है तो उनका मूलांक 4 होगा. मूलांक 4 का स्वामी ग्रह राहु है. अंक शास्त्र में जातक की जन्म तारीख के अंकों के आधार पर गणनाएं की जाती हैं.
1. लव मैरेज
ये लव मैरेज करना ही पसंद करते हैं. हालांकि वे अपने पार्टनर से कितना भी प्यार करें लेकिन अपने मन की बात आसानी से शेयर नहीं करते हैं.
2. शर्मिले होते हैं
ये लोग स्वभाव में शर्मिले होते हैं, ये लोग खुलकर जीना पसंद करते हैं. इन्हें किसी से डर नहीं लगता.
3. करते हैं खूब सारे अफेयर
इन जातकों के एक से ज्यादा अफेयर होना आम बात है.दरअसल, इनकी पर्सनैलिटी इतनी आकर्षक होती है कि लोग इनकी ओर खिंचे चले आते हैं. ये दिखने में भी सुंदर और स्मार्ट होते हैं.
4. भेदभाव नहीं करते
इस जातक के लोग हर किसी से घुल मिल जाते हैं, कोई भेदभाव नहीं करते. ये अमीर और गरीब दोनों को समान नजर से देखते हैं.
5. इनकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहती है
अगर इनकी आर्थिक स्थिति की बात की जाये तो कोई भी समस्या हो ये लोग उसको सुलझा लेते हैं. व्यवहारिक रूप से काम करने में इन्हें लाभ मिलता है. इनकी आर्थिक स्थिति में कभी-कभी बड़ा उछाल आते हुए भी देखा गया है. ये अपने पैसे व्यर्थ के कामों में खर्च करते हुए भी देखे गए हैं.