हिंदू धर्म में संकष्टी चतुर्थी व्रत का विशेष महत्व है। यह व्रत हर महीने की चतुर्थी तिथि को भगवान गणेश को समर्पित होता है। दृक पंचांग के अनुसार, फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी कहा जाता है। द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी के दिन भगवान गणेश की पूजा करने से सभी बाधाओं से मुक्ति मिलती है और घर में सुख-शांति का वास होता है। इस दिन व्रत रखने से व्यक्ति के सभी संकट दूर होते हैं और मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। अब ऐसे में इस दिन भगवान गणेश को किन चीजों का भोग लगाने से लाभ हो सकता है। इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी के दिन भगवान गणेश को लगाएं पीले लड्डू का भोग
पीला रंग हिंदू धर्म में शुभता, समृद्धि और ज्ञान का प्रतीक माना जाता है। भगवान गणेश को पीले लड्डू का भोग लगाने से इन सभी गुणों का आशीर्वाद प्राप्त होता है। भगवान गणेश को मोदक और लड्डू बहुत प्रिय हैं। पीले लड्डू का भोग लगाने से वे प्रसन्न होते हैं और भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करते हैं। संकष्टी चतुर्थी हर महीने कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाई जाती है। यह दिन भगवान गणेश को समर्पित है और इस दिन उनकी पूजा करने से सभी संकट दूर होते हैं। द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी के दिन पीले लड्डू का भोग लगाने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी के दिन भगवान गणेश को लगाएं मोदक का भोग
मोदक भगवान गणेश का प्रिय भोग है। यह माना जाता है कि मोदक खाने से भगवान गणेश प्रसन्न होते हैं। आपको बता दें, मोदक का अर्थ है 'आनंद' और यह मोदक भगवान गणेश को अर्पित करने से भक्तों को आनंद और समृद्धि की प्राप्ति होती है। मोदक का भोग लगाने से व्यक्ति के जीवन में चल रही परेशानियां दूर हो जाती है और सुख-सौभाग्य में भी वृद्धि हो सकती है।
द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी के दिन भगवान गणेश को लगाएं तिल के लड्डू को भोग
काला तिल भगवान गणेश को बहुत प्रिय है। ऐसा माना जाता है कि काले तिल में नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने और सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करने की शक्ति होती है। इसलिए, द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी के दिन काले तिल के लड्डू का भोग लगाने से भगवान गणेश प्रसन्न होते हैं और भक्तों के सभी संकट दूर करते हैं। हिंदू धर्म में काले तिल का विशेष महत्व है। इसे मोक्ष का प्रतीक माना जाता है। इसलिए, द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी के दिन काले तिल के लड्डू का भोग लगाने से मोक्ष की प्राप्ति होती है।