विनायक चतुर्थी का दिन भगवान गणेश का आशीर्वाद पाने के लिए सबसे शुभ माना जाता है। यह दिन गणेश जी को समर्पित है। यह आध्यात्मिकता, भक्ति और त्याग का मिश्रण है। इस दिन लोग व्रत रखते हैं और पूजा-पाठ करते हैं। कहा जाता है कि जो लोग इस व्रत का पालन करते हैं, उन्हें ज्ञान, समृद्धि और बाधाओं से मुक्ति मिलती है। इस बार यह व्रत 03 मार्च को रखा जाएगा, अगर आप बप्पा की कृपा पाने की इच्छा रखते हैं,
तो आपको इस कठिन व्रत का पालन अवश्य करना चाहिए। वहीं, इस दिन कई शुभ योग का निर्माण हो रहा है, जिनमें पूजा करने से अक्षय फलों की प्राप्ति होती है। ऐसे में आइए यहां जानते हैं कि बप्पा को कैसे प्रसन्न करना है?
विनायक चतुर्थी पर करें ये काम (Ganesh Ji Ko Chadhye Ye Chijen)
मेष राशि: मेष राशि के लोगों को विनायक चतुर्थी पर भगवान गणेश को गुड़हल के फूल अर्पित करने चाहिए।
वृषभ राशि: वृषभ राशि के जातक को इस शुभ दिन पर बप्पा को पंचामृत चढ़ाना चाहिए।
मिथुन राशि: मिथुन राशि के लोगों को इस शुभ दिन पर बप्पा को दुर्वा अर्पित करनी चाहिए।
कर्क राशि: कर्क राशि के जातकों को विनायक चतुर्थी पर गणेश जी को नारियल व कलावा अर्पित करना चाहिए।
सिंह राशि: सिंह राशि वालों को इस शुभ तिथि पर बप्पा को बूंदी के लड्डू चढ़ाने चाहिए।
कन्या राशि: कन्या राशि के लोगों को इस मौके पर विघ्नहर्ता को केले का भोग लगाना चाहिए।
तुला राशि: तुला राशि के लोगों को विनायक चतुर्थी पर भगवान गणेश को लाल वस्त्र अर्पित करने चाहिए।
वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के जातकों को इस शुभ अवसर पर शिव पुत्र गणेश को हलवे का भोग लगाना चाहिए।
धनु राशि: धनु राशि के लोगों को इस शुभ दिन पर केसर मिश्रित खीर का भोग भगवान गणेश को लगाना चाहिए।
मकर राशि: मकर राशि के लोगों को विनायक चतुर्थी पर श्री गणेश को शमी के फूल अर्पित करने चाहिए।
कुंभ राशि: कुंभ राशि के जातकों को इस तिथि पर शिव पुत्र को काले तिल के लड्डू चढ़ाने चाहिए।
मीन राशि: मीन राशि वालों को इस शुभ अवसर पर बप्पा को पीली मिठाई अर्पित करनी चाहिए।