हमारे शास्त्रों के अनुसार 84 रत्न पाए जाते हैं, जिनमें से माणिक, हीरा, नीलम, पन्ना, लाल मूंगा, मोती, पुखराज, लहसुनिया मुख्य रत्न माने गए हैं. इन्हीं रत्नों को नवरत्न भी कहा जाता है. इनके अलावा बाकी सभी रत्न उपरत्न कहलाते हैं. गृह और राशी अनुसार पहने गए रत्न हमारे जीवन को विभिन्न प्रकार से लाभ देते हैं. इनको लेकर लोगों के दिमाग में ये सवाल रहता है कि क्या उपरत्न, रत्नों जितने ही फायदेमंद होते हैं? उपरत्न होते क्या हैं और इन्हें उपरत्न क्यों कहा जाता है?

रत्न या उपरत्न….
गृह और राशी के अनुसार पहने गए रत्न हमें कई सारे लाभ देते हैं. माणिक, हीरा, नीलम, पन्ना, लाल मूंगा, मोती, पुखराज, लहसुनिया मुख्य रत्न माने गए हैं. उपरत्न एक तरह से इन्हीं रत्नों के विकल्प माने जाते हैं. ये रत्नों जितने ही प्रभावशाली होते हैं और उतना ही फायदा पहुंचाते हैं.

रत्नों और उनके उपरत्न
पन्ना की जगह ओनेक्स (onyx) पहना जा सकता है. ओनेक्स सस्ता होने के साथ ही काफी अच्छा भी होता है. पुखराज की जगह पर सुनैला पहन सकते हैं. हीरे की जगह सफेद जरकन (White zircon) या फिर सफेद ओपल (White Opal) पहन सकते हैं. नीलम की जगह नीलमणि और लहसुनिय के स्थान पर लाजवृत पहन सकते हैं. ये उपरत्न भी रत्नों जितने ही प्रभावशाली होते हैं और कई बार उनसे भी ज्यादा लाभकारी साबित होते हैं.

जो लोग रत्न नहीं खरीद सकते वो उनके उपरत्न खरीद लेते हैं. रत्न कम मात्रा में पाए जाते हैं और इनकी डेंसिटी ज्यादा होती है. उपरत्न ज्यादा मात्रा में पाए जाते हैं, इसलिए मूल्य में रत्नों से कम होते हैं. बाकी फायदा दोनों से बराबर ही होता है. बस ध्यान इस बात पर देना चाहिए कि चाहे रत्न पहने या फिर उपरत्न दोनों ही शुद्ध होने चाहिए तभी फायदा करेगा.