नववर्ष की शुरुआत में कुछ ही दिनों का समय रह गया है। हर व्यक्ति चाहता है कि नया साल पिछले साल से बेहतर हो। ज्योतिष में ग्रहों की चाल से ही राशिफल की गणना की जाती है। ग्रहों की चाल से कुछ राशि वालों को शुभ तो कुछ राशि वालों को अशुभ फल की प्राप्ति होती है। ज्यतोषि गणनाओं के अनुसार नए साल की शुरुआत कुछ राशि वालों के लिए बेहद ही शुभ रहेगी। इन राशि वालों पर बुध, गुरु, शुक्र और मंगल की विशेष कृपा रहेगी। ज्योतिषशास्त्र में सूर्य, बुध, गुरु, शुक्र और मंगल को विशेष स्थान प्राप्त है। सूर्य, बुध, गुरु, शुक्र और मंगल के शुभ होने पर व्यक्ति का जीवन राजा के समान हो जाता है। आइए जानते हैं, नववर्ष 2024 किन राशियों के लिए रहेगा बेहद शुभ-

मेष राशि

मेष राशि के जातकों को शुभ फल की प्राप्ति होगी।

धन- लाभ होगा।

दांपत्य जीवन में सुख का अनुभव करेंगे।

कार्यों में सफलता के योग भी बन रहे हैं।

आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की जाएगी।

नया साल वरदान के समान रहेगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए नया साल 2024 किसी वरदान से कम नहीं रहेगा।

कार्यक्षेत्र में सब आपकी तारीफ करेंगे।

लेन- देन और निवेश करने के लिए समय शुभ है।

आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

नए साल की शुरुआत से ही धन-लाभ होगा।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों को धन- लाभ हो सकता है।

लेन- देन और निवेश से फायदा होगा।

जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करेंगे।

नया वाहन या मकान ले सकते हैं।

कार्यों में सफलता मिलने के योग भी बन रहे हैं।

कन्या राशि 

कन्या राशि के जातकों के लिए ये समय शुभ कहा जा सकता है।

नौकरी और व्यापार में तरक्की के योग बन रहे हैं।

धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा।

भाग्य का पूरा साथ मिलेगा।ॉ

धन- लाभ होगा।

मान- सम्मान और पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा।

नौकरी और व्यापार के लिए समय शुभ है।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों को आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।

पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।

नौकरी और व्यापार में तरक्की के योग बन रहे हैं।

प्रेम जीवन सुखमय रहेगा।

नया वाहन या नया मकान खरीद सकते हैं।