हमारे जीवन में वास्तु शास्त्र का बेहद खास महत्व होता है. अगर घर का नक्शा और यहां की चीजें वास्तु के अनुसार हो तो इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ता है. घर के सदस्य तरक्की करते हैं. लेकिन अगर घर की किसी चीज का रंग तक वास्तु के हिसाब से ठीक ना हो तो नकारात्मक प्रभाव भी झेलना पड़ सकता है. जीवन में कई तरह की परेशानियां उत्पन्न होने लगती है. वास्तु का मुख्य केंद्र बिंदु घर का मुख्य द्वार होता है. घर का मुख्य द्वार वास्तु शास्त्र के अनुसार होनी चाहिए. इसके रंग के चयन से लेकर दिशा तक का ध्यान रखना जरूरी होता है. इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है.

कई जातक घर तो वास्तु शास्त्र के अनुसार बना लेते हैं लेकिन घर के मुख्य द्वार बनाने में इसका ख्यान नहीं रख पाते हैं. फिर चाहे वह दिशा हो घर के मुख्य द्वार का रंग इत्यादि हो. जिसका सीधा प्रभाव उनके दैनिक जीवन पर नकारात्मक ऊर्जा के रूप में पड़ता है. घर में कभी भी बरकत नहीं होती है.

मुख्य द्वार का ना हो ये रंगः
घर के मुख्य दरवाजे का रंग हमेशा वास्तु शास्त्र के अनुसार ही होनी चाहिए. कुछ ऐसे रंग है जो घर के मुख्य दरवाजे पर बिल्कुल भी नहीं होना चाहिए. जैसे काला रंग इसके लिए अशुभ माना जाता है. घर के मुख्य दरवाजे का रंग नीला नहीं होनी चाहिए. यह नकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है. इसके साथ ही घर के मुख्य दरवाजे का रंग लाल भी बिल्कुल ना रखें. इससे घर के सदस्यों की गुस्सा में वृद्धि होती है. लगातार घर में गृह क्लेश होते हैं. घर के मुख्य दरवाजे का रंग हमेशा हल्का ही रखें. इससे घर में हमेशा सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी.