गर्मी शुरू हो गई है और इस मौसम में धूप के कारण चेहरे की रंगत बिगड़ने लगती है. लगातार धूप में रहने से त्वचा की चमक कम हो जाती है और टैनिंग हो जाती है, जिससे हमारी खूबसूरती पर असर पड़ता है. गर्मियों में महिलाएं अक्सर अपने चेहरे की देखभाल के लिए ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं, लेकिन इनमें मौजूद केमिकल्स से त्वचा को नुकसान भी हो सकता है.
आप बिना केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल किए भी अपने चेहरे का ख्याल रख सकते हैं और घर बैठे ही पार्लर जैसा लुक पा सकते हैं. इससे आपकी खूबसूरती गर्मियों में भी बरकरार रहेगी.
यह उपाय बेहद काम आएगा
हमारे घर में मौजूद कई चीजें हमारे चेहरे को खूबसूरत बना सकती हैं. इनमें चावल का आटा भी खास माना जाता है. चावल के आटे से हम अपने चेहरे को डिटैन कर सकते हैं. चावल के आटे का इस्तेमाल कर आप गर्मियों में अपनी खूबसूरती को निखार सकते हैं. इससे आपकी त्वचा खिली-खिली नजर आएगी और दाग-धब्बे, डार्क सर्कल, एक्ने आदि समाप्त हो जाएंगे. इसके लिए एक चम्मच चावल का आटा लें, उसमें एक चम्मच ऐलोवेरा जेल मिलाएं. फिर इसमें आधा चम्मच नींबू का रस और जरूरत के अनुसार गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बना लें. इस पेस्ट का इस्तेमाल कर आप अपने चेहरे को डिटैन कर सकते हैं और गर्मियों में अपनी स्किन का खास ख्याल रख सकते हैं.
ऐसे करें इस्तेमाल, होगा फायदा
इस पेस्ट को तैयार करने के बाद करीब 5 मिनट के लिए छोड़ दें, ताकि सभी चीजें अच्छे से मिल सकें. इसके बाद अपने चेहरे को धो लें और सूखे तौलिए से हल्के हाथों से पोंछ लें. फिर ब्रश या उंगलियों की मदद से इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और 10 से 20 मिनट तक सूखने दें. फिर हल्के गुनगुने पानी से हल्के हाथों से रगड़ते हुए धो लें और अपने चेहरे पर ऐलोवेरा जेल लगा लें. हफ्ते में दो बार ऐसा करने से आपका चेहरा खिल उठेगा. आप इसे रात को सोने से पहले या दिन में भी इस्तेमाल कर सकती हैं. इससे आपके चेहरे में इंस्टेंट ब्राइटनेस आएगी और सनबर्न भी कम हो जाएगा. इस तरह आप इस गर्मियों में अपने चेहरे को खूबसूरत बनाए रख सकते हैं.