भगवान शिव के भक्त हर जगह हैं. वहीं सावन को भी एक महीने बचें हैं. इस बार सावन 11 जूलाई से शुरू होगा और यह 9 अगस्त को समाप्त होगा. वहीं इस बार  सावन का पहला सोमवार 14 जूलाई को पड़ेगा. ऐसें में आइए जानते हैं. हरियाणा के 5 मंदिर, जहां दर्शन करने होती है मनोकामना पूरी. 

श्री ग्यारह रुद्री शिव मंदिर
श्री ग्यारह रुद्री शिव मंदिर हरियाणा के कैथल जिले में  स्थित है. इसी मंदिर के कारण कैथल को छोटी काशी कहा जाता है. इस मंदिर का इतिहास महाभारत के युद्ध से जुड़ा हुआ है. इस मंदिर को लेकर कहा जाता है कि इस मंदिर की स्थापना भगवान श्रीकृष्ण ने की थी. महाभारत का युद्ध खत्म होने के बाद भगवान श्री कृष्ण ने मारे गए सैनिकों की आत्मिक शांति के लिए इस 11 रुद्रों की स्थापना की थी. बता दें कि भगवान शिव ने खुश होकर इसी जगह पर अर्जुन को दर्शन दिए थे.

स्थाणवीश्वर महादेव
स्थाणवीश्वर महादेव मंदिर कुरुक्षेत्र में स्थित  है. यह मंदिर महाभारत काल से पहले का है. इसका वर्णन पुराणों में भी है. तीर्थ का पहला उल्लेख बौद्ध साहित्य में उपलब्ध होता है. वापन पुराण में इसको  स्थाणुतीर्थ कहा गया है. इसके चारों तरह हजारों शिंवलिंग है. इसके दर्शन से वयक्ति को को पापों से मुक्ति मिल जाती है. ऐसी मान्यता है कि यहां पर स्वयं प्रजापति ब्रह्मा ने शिवलिंग की स्थापना की थी.

संगमेश्वर महादेव मंदिर
संगमेश्वर महादेव मंदिर कुरुक्षेत्र के पिहोवा के गांव अरुणाय  में स्थित है. इस मंदिर में सावन के महीने में  नाग देवता के दर्शन होते हैं. हर साल नाग देवता भगवान शिव के दर्शन के लिए आते हैं. पुराणो के मुताबिक, यहां महर्षि वशिष्ठ और विश्वामित्र ऋषि ने इस जगह पर तप किया था. इतना ही नहीं यहां पर विश्वामित्र ने सरस्वती को खून से बहने का श्राप दिया था. यहीं पर महर्षि वशिष्ठ ने सरस्वती को यहां प्रकट हुए शिवलिंग की आराधना करने के लिए बोला था. फिर उनके अराधना करने बाद शिव ने उन्हें श्राप से मुक्त कर दिया और जलधारा से भर दिया.

आदिबद्री केदारनाथ मंदिर
हरियाणा के यमुनानगर से 47 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है. रणजीत से केदारनाथ मंदिर की दूरी लगभग 6 किमी की है. बता दें कि सोमनदी के दूसरे छोर पर केदारनाथ का मंदिर स्थित है. मंदिर में स्वयंभू भगवान शिवलिंग है. ऐसी मान्यता है कि यहां 21 दिन पुजा करने से लोगों की हर  मनोकामना भगवान केदारनाथ पूरी करते हैं. इतना ही नहीं इस मंदिर का जिक्र पुराणों में भी किया जाता है.

कालेश्वर महादेव मंदिर
कालेश्वर महादेव मंदिर कुरुक्षेत्र में है. यह मंदिर देशभर में ऐसा है, जहां शिवलिंग के बिना नंदी है. ऐसी मान्यता है कि लंकापति रावण का उड़नखटोला कालेश्वर महादेव मंदिर के ऊपर आकर ही डगमगया था. बाद में रावण ने शिव की इस जगह पर पुजा की थी. प्रसन्न होकर भगवान शिव ने रावण को इसी जगह पर दर्शन दिए थे. इस जगह पर रावण ने शिव जी से काल पर विजय का वरदान मांगा था. इसके साथ ही ये भी मांगा कि इस मनोकामना कोई तीसरा न हो. तभी भगवान शिव ने नंदी महाराज को अपने से दूर किया था.. इसके बाद ही यहां पर शिवलिंग की स्थापना बिना नंदी महाराज के की गई.