ज्योतिष में कुल 12 राशियां मौजूद हैं, जिनका नाम मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन है। यह सभी अपने स्वभाव के लिए जानी जाती हैं। इन्हें नियंत्रित करने के लिए ज्योतिष में 9 ग्रहों का भी उल्लेख है, जिसका नाम सूर्य, चंद्रमा, मंगल, बुध, गुरु, शुक्र, शनि और राहु-केतु। परंतु राहु और केतु की पहचान छाया ग्रह के रूप में की जाती हैं। लेकिन अन्य ग्रहों का प्रभाव राशियों पर देखने को मिलता है। जिसके चलते उनमें भिन्नताएं व गुणों की उत्पत्ति होती हैं। इसलिए ज्योतिष में कुछ राशियों को भावुक, निडर, रचनात्मक के साथ-साथ साहसी भी माना जाता है। हालांकि आज हम बात केवल सबसे शक्तिशाली राशियों की करने वाले हैं। हम इनके स्वामी गुरु से लेकर उनके स्वभाव को भी विस्तार से जानेंगे।

मेष और वृश्चिक राशि
मेष और वृश्चिक राशि के स्वामी ग्रह मंगल हैं, जो ऊर्जा, शक्ति, साहस, निडर, पराक्रम के साथ-साथ शौर्य के कारक है। उनके प्रभाव से जातक निडर और ऊर्जावान बनता है। यही कारण है कि ज्योतिष में मेष और वृश्चिक राशि को ताकतवर माना जाता है।

इन राशि के लोगों पर मंगल की विशेष कृपा बनी रहती है। यह लोग हर कार्य में सफलता और समाज में एक अच्छी पहचान बनाने में कामयाब होते हैं। ऊर्जावान होने के कारण यह लोग खेलकूद, प्रतियोगिता व अन्य कार्यों में भी जीत हासिल करते हैं।

किसी किसी स्थान पर इनकी गणना निडर व्यक्ति के रूप में होती हैं। इन राशि वालों की नेतृत्व क्षमता भी कमाल की होती है। यह जीवन में आने वाली हर चुनौती का सामना डटकर करते हैं।

मकर और कुंभ राशि
मकर और कुंभ राशि के स्वामी न्याय के देवता शनि हैं। ज्योतिष में उन्हें न्यायाधीश का स्थान प्राप्त है, क्योंकि वह व्यक्ति को कर्म के आधार पर फल देते हैं। चूंकि मकर और कुंभ का स्वामित्व शनि ग्रह को प्राप्त है, इसलिए इन दोनों राशियों पर वह प्रसन्न रहते है।

बता दें, शनि न्याय, कर्म और संघर्ष के कारक है। यही कारण है कि इन दो राशि के लोग अधिक परिश्रम और कठोर मेहनत के लिए जाने जाते हैं। ये लोग सभी काम को धैर्य व मेहनत से करते है और परिणाम आने तक भी उसके लिए प्रयासरत रहते है।

शनि की कृपा से ये लोग हर क्षेत्र में अच्छा नाम कमाते हैं। अपने विपरीत समय में यह मन को सकारात्मक रखते हुए कार्य करते हैं। इस राशि के लोग अपने से पहले दूसरों का भला करने के बारे में अधिक सोचते हैं।