व्यक्ति अपने जीवन के संकटों से निजात पाने के लिए कई तरह के उपायों की मदद लें सकते हैं, जो उनके लिए बेहद लाभकारी साबित होंगे। ज्योतिष शास्त्र में ऐसे कई उपायों के बारे में बताया गया है, जो बेहद फलदायी है। इनमें से एक उपाय है फिटकरी का। यह अधिकतर घरों में आसानी से मिल जाती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, फिटकरी में नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने की शक्ति मौजूद होती है। फिटकरी से ऐसे कई उपाय किए जाते हैं, जिससे बिगड़े हुए काम बनने लगते हैं और इंसान को जीवन के संकट से छुटकारा मिलता है। साथ ही घर में सुख-शांति का आगमन होता है। चलिए जानते हैं फिटकरी के अचूक उपायों के बारे में।

फिटकरी के उपाय

अगर आपको जीवन में अधिक मेहनत करने के बाद भी सफलता हासिल नहीं हो रही है, तो ऐसे में आप पानी में फिटकरी डालकर स्नान करें। माना जाता है कि ऐसा करने से नकारात्मकता दूर होती है और इंसान को धन का लाभ प्राप्त होता है।

अगर आपका बिजनेस ठीक-ठाक नहीं चल रहा है, तो फिटकरी को काले कपड़े में बांधकर उसे बिजनेस या दुकान के मुख्य दरवाजे पर लटका दें। इस उपाय को करने से व्यापार में आ रही परेशानियों से निजात मिलती है।

कर्ज से छुटकारा पाने के लिए फिटकरी को कपड़े में बांधकर पीपल के पेड़ के नीचे पत्थर से दबा दें। ये उपाय लगातार 3 बुधवार तक करें। ऐसा माना जाता है कि ये उपाय करने से कर्ज की समस्या खत्म होती है।

फिटकरी का प्रयोग नजर उतारने के लिए भी किया जाता है। जिसको नजर लगी है। उसके ऊपर से फिटकरी के टुकड़े को 7 बार घुमाएं और उसको फिर जला दें। मान्यता है कि इस उपाय को करने से बुरी नजर दूर होती है।

अगर आपको सोते समय बुरे सपने आते हैं, तो सोने से पहले फिटकरी को काले कपड़े में बांधकर तकिये के नीचे रख लें। कहा जाता है कि ऐसा करने से बुरे सपनों से छुटकारा मिलता है।