भारत जैसे विशाल देश में तुलसी का पूजन काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। कहा जाता है कि अगर सुबह तुलसी को सूर्य के साथ जल दिया जाए। तो इससे घर में सुख समृद्धि की वृद्धि होती है। इसके साथ ही आंगन में लगी तुलसी हमेशा सकारात्मक ऊर्जा घर के अंदर संचारित करते हैं। ऐसे में कई उपाय ऐसे भी है जो तुलसी को जल देने मात्र से पूरे होते हैं।

जल्दी विवाह का योग

अगर आप उन लोगों में से है जो अपनी बेटी का विवाह जल्द से जल्द करना चाहते हैं और अगर आप वो लड़की है जो अपने विवाह जल्द करना चाहती है। तो आपको रोज तुलसी के पौधे में पानी डालना चाहिए, इससे जल्द विवाह योग बनता है।

नकारात्मक ऊर्जा से दूरी

अगर आपके घर में भी दक्षिण पूर्व दिशा में तुलसी का पौधा लगा हुआ है। तो उसकी नियमित रूप से जल देना अनिवार्य है। इसके साथ उसके पास घी का दीपक जलाएं। इससे आपके घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा समाप्त हो जाएगी।

करनी है इच्छापूर्ति

इच्छापूर्ति के लिए आपको तुलसी के 11 हरे पत्तों पर सरसों के तेल से सिंदूर लगाकर राम नाम लिखना है और उन पत्तों को माला के रूप में बनाकर हनुमान जी को समर्पित करना है। इससे आपकी सारी इच्छाएं पूरी हो जाती है।

आर्थिक तंगी से निजाद

यदि आप भी आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं। तो तुलसी के पत्तों को लाल रंग के कपड़े में बांधकर अपने पर्स या फिर अलमारी में रखे। इसके घर में धन की कमी पूरी हो जाएगी।

घर के क्लेश करें खत्म 

अगर आपके घर में भी क्लेश हद से ज्यादा होने लगा है। तो तुलसी के 4 से 5 पत्तों को तोड़कर साफ कर ले। इसके बाद उसे जल से भरे हुए पीतल के लोटे में डाल दे। नियमित रूप से स्नान और पूजा पाठ भी करें।