आजकल लोग चेहरे पर होने वाले दाग-धब्बे और झाइयों (Facial Freckles) से काफी परेशान रहते हैं। इनके इलाज के लिए लोग महंगे से प्रोडक्ट्स भी इस्तेमाल करते हैं, लेकिन उनका कुछ खास असर दिखाई नहीं देता है। लेकिन, असल में त्वचा पर या चेहरे पर होने वाली ज्यादातर प्रॉब्लम्स की जड़ हमारे पेट से और मानसिक तनाव से जुड़ी होती हैं।
ऐसे में, देसी भोजन और फलों की मदद से भी हम इस परेशानी से मुक्ति पा सकते हैं। पिगमेंटेशन से छुटकारा पाने के उपाय बहुत सारे होते हैं। जिनमें नेचुरल उपचार से लेकर औषधियों और तकनीकी उपायों तक शामिल हैं। आयुर्वेद में ऐसे कई उपचार बताए गए हैं, जो आपके चेहरे की झाइयों को दूर कर सकते हैं। तो आइए जानें इस बारे में –
आयुर्वेद के अनुसार, हर रोज सुबह-शाम नारियल के तेल, अथवा किसी भी अन्य तेल से चेहरे की अच्छी तरह मालिश करें। इसके रात में आंवले को पानी में भिगोकर रख दें। सुबह इस आंवले को पीसकर चेहरे पर लेप करें। नियमित रूप से ऐसा करने पर झाइयां से छुटकारा मिल सकती हैं।
अगर चेहरे पर होने वाली झाइयों से परेशान हैं तो आप आलू और नींबू का इस्तेमाल कर सकते हैं। 1 बड़े आलू को कद्दूकस करके इसका रस निकालें और फिर इसमें आधा नींबू का रस मिलाएं। इस घोल को चेहरे पर लगाकर मसाज करें और फिर 20 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद चेहरे को साफ पानी से धो लें। नींबू में ब्लीचिंग गुण पाए जाते हैं, इससे दाग भी कम होंगे।
ब्यूटी एक्सपर्ट्स के मुताबिक, झाइयां दूर करने के लिए आप चावल के पानी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए चावल को एक कटोरी में आधे घंटे के लिए भिगोकर रखें और फिर इसके पानी को छानकर अलग कर दें। चावल के इस पानी को टोनर की तरह चेहरे पर लगाएं। इसके इस्तेमाल का असर आपको 15 दिन में दिखने लगेगा।
चेहरे पर नियमित ककड़ी या खीरा काटकर रगड़ने से झाइयां दूर हो जाती हैं तथा त्वचा में निखार भी आ जाता है।
कई गुणों से भरपूर शहद भी हमारी त्वचा के लिए काफी लाभदायक है। स्किन को मुलायम और हाइड्रेट बनाने के लिए आप शहद का इस्तेमाल कर सकती हैं। वहीं, दाग-धब्बों और झाइयों के लिए भी शहद काफी फायदेमंद है। दो चम्मच शहद में 2 चम्मच नींबू का रस डालकर इसे अच्छे से मिला लें। अब इसे चेहरे पर लगाकर 15 से 20 मिनट तक सूखने दें और बाद में पानी से मुंह धो लें।