खूबसूरत और निखरी त्वचा पाने के लिए मार्केट में कई बड़े-बड़े ब्रांड्स के स्किन केयर प्रोडक्ट्स मौजूद हैं, लेकिन त्वचा की देखभाल करने के लिए आज भी नेचुरल चीजों को पसंद किया जाता है। वहीं बदलते दौर में लाइफस्टाइल भी बदल गया है, जिस कारण चेहरे पर पिंपल्स के दाग-धब्बे आपकी खूबसूरत को बिगाड़ देते हैं।
चेहरे को बेदाग बनाने के लिए आप शहद का इस्तेमाल कर सकती हैं। तो आइये जानते हैं चेहरे पर शहद लगाने का तरीके और इससे मिलने वाले त्वचा को फायदे-
दाग-धब्बों को कम करने के लिए किन चीजों का इस्तेमाल करें?
-
शहद
-
संतरा
शहद को चेहरे पर लगाने से क्या होता है?
-
त्वचा को नैचुरली एक्सफोलिएट करने के लिए शहद बेहद फायदेमंद होता है।
-
इससे आपके चेहरे में मौजूद पोर्स क्लीन होते हैं।
-
चेहरे की त्वचा को मुलायम रखने में शहद बेहद मददगार साबित होता है।
संतरे को चेहरे पर लगाने के फायदे
-
संतरे में भरपूर मात्रा में विटामिन-सी मौजूद होता है जो त्वचा को ग्लोइंग बनाने में मदद करता है।
-
इसमें मौजूद तत्व त्वचा पर डार्क स्पॉट्स को कम कर नेचुरल ग्लो लाने में मदद करते हैं।
-
संतरा त्वचा को मुलायम रखने के काम आता है।
दाग-धब्बों को कम करने के लिए घरेलू उपाय
-
दाग-धब्बों को कम करने के लिए सबसे पहले एक बाउल में करीब 2 संतरों के छिल्कों को पीसकर डालें।
-
इसे पीसने के लिए आप मिक्सर का इस्तेमाल करें।
-
इसमें लगभग 2 चम्मच शहद की डालें।
-
इन दोनों को अच्छी तरह से मिला लें।
-
फेस पैक को ब्रश की मदद से अपने चेहरे पर लगाएं।
-
इसे लगभग 15 से 20 मिनट तक इसे लगा रहने दें।
-
ध्यान रहे कि आप इस फेस पैक को आंखों से दूर रखें।
-
इसके बाद कॉटन और पानी की मदद से चेहरे को अच्छी तरह से धो लें।
-
इसका इस्तेमाल आप हफ्ते में 2 से 3 बार कर सकती हैं।
-
चेहरे पर मौजूद पिंपल्स के दाग-धब्बे के निशान को कम करने में यह घरेलू नुस्खा फायदेमंद साबित हप सकता है।