राहु को पापी ग्रह माना जाता है, कुंडली में यह अच्छी स्थिति में बैठा हो तो कई बार बहुत अच्छे फल भी देता है. यदि यह कुंडली में खराब स्थिति में है तो फिर परेशानियां आना शुरु हो जाती हैं. राहु की स्थिति अच्छी न होने पर व्यक्ति बीमारी, आर्थिक तंगी, बरकत न होना, मानसिक रोग अर्थात मानसिक सुकून के भंग होने जैसी कई समस्याओं से घिरा नजर आता है. राहु अपनी खराब स्थिति का संकेत भी देता है किंतु हम लोग उसके भेजे संकेतों को नजरअंदाज कर देते हैं.आइए जानते हैं कि राहु किस तरह के संकेत करता है. 

घर के दरवाजों में होती है समस्‍या 

घर में लगे दरवाजों खास तौर पर आप जिस कमरे में निवास करते हैं, उन दरवाजों को खोलने और बंद करने में चरचराहट की आवाज आने लगे तो समझना चाहिए कि राहु अब नकारात्मक फल देने वाले हैं. दरवाजों से आवाज आना, उनका टूटा फूटा होना, रंग उधड़ा हुआ होना यह सारी बातें राहु की अच्छी स्थिति को नहीं दर्शाती है, इसलिए आपको जैसे ही इन बातों को आभास हो आप तत्काल ही दरवाजों की मरम्मत कराने के कार्य में जुट जाएं.

राहु ठीक करने के उपाय

- घर का मुख्य द्वार सामान्य आकार का ही होना चाहिए, बहुत बड़े आकार के दरवाजे घर के लिए उचित नहीं माने जाते हैं. 

- घर के भीतर के दरवाजे मुख्य द्वार से बड़े नहीं होने चाहिए.

- समय समय पर दरवाजों पर पेंट कराते रहना चाहिए. दरवाजा घर का मुख होता है  इसलिए इसे हमेशा साफ सुथरा ही रखना चाहिए.

- दरवाजों से आ रही चरचराहट की आवाज को हल्के में नहीं लेना चाहिए, इसलिए कब्जों पर तेल लगाते रहे इसे जाम न होने दे.

- यदि आपके यहां लोहे के दरवाजे लगे हो, तो  दरवाजा जंकीला न हो अर्थात दरवाजे पर जंक न लगने पाए इस बात का भी ध्यान रखें.

- मुख्य द्वार पर किसी आराध्य की फोटो नहीं होनी चाहिए, सिम्बोलिक फोटो या चिह्न का प्रयोग कर सकते हैं जैसे स्वास्तिक ओम आदि.

- कुछ लोगों के यहां दरवाजे पर भाले लगे होते हैं, इनकी दिशा अंदर की ओर इंगित करते हुए नहीं होनी चाहिए. भाले सदैव बाहर की ओर ही होने चाहिए.