धनिया ना सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाता है। वहीं इसके ज्योतिष उपाय भाग्य को चमका सकते हैं। साबुत धनिया का इस्तेमाल कई चीजों में किया जाता है। हालांकि टोटकों में इसका प्रयोग सिद्ध होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इसके उपाय से सुख-शांति आती है। वहीं आर्थिक स्थिति में भी सुधार होता है। आइए जानते हैं धनिया के कुछ उपायों के बारे में।

धनिया से दिवाली पर करें ये उपाय
धनतेरस के दिन साबुत धनिया खरीदें। इसे संभालकर पूजा घर में रख दें। दिवाली की रात माता लक्ष्मी के सामने साबुत धनिया रखकर पूजा करें। अगले दिन सुबह धनिया को गमले में बिखेर दें। माना जाता है कि साबुत धनिया से हरा भरा पौधा निकल आता है, तो आर्थिक स्थिति अच्छी होती है। धनिया का पौधा हरा लेकिन पतला है, तो सामान्य आय का संकेत है। पीला पौधा या नहीं निकलता है तो आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

धन-धान्य की नहीं होगी कमी

किसी माह की शुक्ल पक्ष के मंगलवार को मिट्टी के बर्तन में सुखा धनिया, कुछ सिक्के और पानी मिलाकर रख दें। उस बर्तन को घर के उत्तर दिशा में रखें। जब धनिया निकाल आए तो उसमें से एक सिक्का लें। उसको अलमारी या तिजोरी में रख दें। ऐसा करने से धन लाभ होगा।

हनुमानजी करेंगे समस्या दूर

लाल कपड़े में सुखा धनिया बांधकर मंदिर जाकर भगवान हनुमान के पास रखें। इसके बाद हनुमान चालीसा का पाठ करें। पवनपुत्र की कृपा से सभी समस्या दूर होगी।

उधार दिया पैसा मिलेगा वापस

यदि आपका पैसा कहीं अटक गया है। लाख कोशिश के बाद भी नहीं मिल रहा है। तब आप शुक्रवार के दिन एक कागज पर पैसे लेने वाले शख्स का नाम लिखें। फिर थोड़ा सुखा धनिया रखकर पुड़िया बना दें। अब पुड़िया को बहते हुए जल में प्रवाहित कर दें।

घर में बनी रहेगी सुख-शांति

घर में लड़ाई-झगड़ा होता रहा है, तो मकान के पूर्व दिशा में सुख धनिया रख दें। ऐसा करने से आपके घर में सुख-शांति रहेगी। साथ ही प्रेमभाव बना रहेगा।

आर्थिक स्थिति में होगा सुधार

अगर आपके पास पैसा टिकता नहीं है। आर्थिक स्थिति ठीक नहीं रहती। ऐसे में धनिया आपके लिए मददगार साबित होगा। बुधवार के दिन गौ माता को हरा धनिया खिला दें। ऐसा करने से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

कर्ज से मुक्ति का उपाय

अगर आपके ऊपर बहुत अधिक कर्ज है। काफी कोशिशों के बाद भी ऋण को नहीं चुका पा रहे हैं, तो रात में सूखा धनिया अपने सिरहाने रखकर सोएं। सुबह उस धनिया को बहते पानी में प्रवाहित कर दें। इस उपाय से जल्द आपको लाभ मिलेगा।

अगर आपको या आपके किसी परिचित को नजरदोष है, तो मंगलवार के दिन धनिया लेकर उसके ऊपक से 7 बार उतारें। फिर उसे किसी चौराहें पर जाकर फेंक दे।

धन प्राप्ति के गुप्त उपाय

- किसी गुरू पुष्य योग के दिन सुबह हरे रंग के कपड़े की थैली तैयार करें। फिर भगवान गणेश के आगे संकटनाशन गणेश स्त्रोत का 11 पाठ करें। फिर इस थैली में 7 मूंग, 10 ग्राम साबुत धनिया, एक पंचमुखी रुद्राक्ष, एक सिक्का या 2 सुपारी, 2 हल्दी की गांठ रखकर मोदक का भोग लगाएं। यह थैली तिजोरी में रख दें। हर साल थैली बदलते रहें। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।

- अगर आप आर्थिक समस्या से परेशान हैं, तो 21 शुक्रवार तक 9 साल से कम आयु की 5 कन्याओं को खीर का प्रसाद बांटें।

- आप अपने घर या दुकान में एक मछलीघर रखें। जिसमें 8 गोल्डन और एक काली मछली हो। इसको उत्तर दिशा में रखें। अगर कोई मछली मर जाए तो नई मछली लाकर उसमें डाल दें।

- अगर कहीं पैसा फंस गया है, तो रोज सुबह सूर्य को जल अर्पित करें। उस जल में 11 बीज लाल मिर्च के डाल दें और सूर्य भगवान से प्रार्थना करें।