आजकल हर कोई करोड़पति बनने की चाहत रखता है। पैसे कमाने के लिए इंसान लाख कोशिश करते हैं। ऐसे में अगर लाख कोशिश करने के बाद भी आपका करोड़पति बनने का सपना पूरा नहीं हो पा रहा है तो आप कुछ वास्तु टिप्स फॉलो कर अमिर बन सकते हैं। वास्तु के अनुसार यदि घर के किचन में कुछ ऐसी शुभ वस्तुएं रखी जा सकती है, जिसका असर सकारात्मक ऊर्जा के रूप में देखने को मिलता है। आइए जानते हैं वास्तुशास्त्र के अनुसार, किचन में कौन-कौन सी चीजें रखने से लाभ होगा…
किचन में रखें पीतल और तांबे के बर्तन
प्राचीनकाल से घरों में पीतल और तांबे के बर्तन रखे जाते हैं। इनमें खाना बनाने से लेकर खाने तक स्वास्थ्य पर इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। वास्तुशास्त्र में पीतल और तांबे के बर्तनों को किचन की पश्चिम दिशा में रखना शुभ माना जाता है।
किचन में बिजली के उपकरणों की दिशा
वास्तुशास्त्र के अनुसार किचन में बिजली के उपकरणों को दक्षिण पूर्व दिशा के कोने में रखना चाहिए। इससे नकारात्मक ऊर्जा घर से दूर होती है और वास्तु दोष से छुटकारा मिलता है।
हल्दी
वास्तुशास्त्र के अनुसार, किचन के लिए हल्दी को काफी शुभ माना जाता है। हिंदू धर्म में भी हल्दी का खास महत्व होता है, जिसका प्रयोग पूजा विधि के साथ शुभ कार्यों में भी किया जाता है। इससे नकारात्मक ऊर्जा घर से दूर होती है और घर में धन आने के सारे द्वार अपने आप खुलने लगते हैं।
किचन में रखें ये पौधे
वास्तुशास्त्र के अनुसार घर के किचन में एलोवेरा और तुलसी का पौधा रखना शुभ माना जाता है। इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होने में मदद मिलती है और नकारात्मक ऊर्जा भी घर से दूर होती है।