फाल्गुन मास हिंदू धर्म में एक महत्वपूर्ण महीना है। यह महीना 13 फरवरी से शुरू होने वाला है और इसमें कई महत्वपूर्ण व्रत एवं त्योहार आते हैं। इस महीने में महाशिवरात्रि, होली और जानकी जयंती जैसे प्रमुख त्योहार मनाए जाते हैं। इसके साथ ही इस महीने में भगवान श्री कृष्ण की पूजा का भी विशेष महत्व है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, फाल्गुन मास में कुछ विशेष उपाय बताए गए हैं, जिनका पालन करने से व्यक्ति को विशेष लाभ मिलता है और जीवन की कई समस्याएं दूर होती हैं। जो लोग मानसिक तनाव, आर्थिक समस्या या कार्यक्षेत्र में परेशानियों का सामना कर रहे हैं, उन्हें इन उपायों का पालन अवश्य करना चाहिए। अब ऐसे में अगर आप भी मानसिक तनाव से जूझ रहे हैं तो आइए विस्तार से ज्योतिष उपायों के बारे में जानते हैं।

तनाव दूर करने के लिए चंद्रमा की करें पूजा
फाल्गुन महीने में चंद्रमा की पूजा विधिवत रूप से करें। ऐसा कहा जाता है कि अगर आपको मानिसक शांति नहीं मिल रही है तो चंद्रमा की पूजा जरूर करनी चाहिए। आपको बता दें, चंद्रमा को मन का कारक माना जाता है, और इसकी पूजा करने से मानसिक शांति और स्थिरता प्राप्त होती है। चंद्रमा की पूजा करने के कई तरीके हैं। आप पूर्णिमा के दिन चंद्रमा को अर्घ्य दे सकते हैं, या आप सोमवार के दिन चंद्रमा के मंत्रों का जाप कर सकते हैं। आप चंद्रमा के यंत्र को भी धारण कर सकते हैं। फाल्गुन माह में सोमवार का दिन चंद्रमा को समर्पित होता है। इस दिन व्रत रखने से चंद्रमा की कृपा प्राप्त होती है। साथ ही चंद्रमा की पूजा करने के दौरान मंत्रों का जाप कर सकते हैं।

तनाव दूर करने के लिए सफेद चीजों का करें दान
अगर आप मानसिक तनाव से घिरे रहते हैं तो इस दिन सफेद चीजों का दान विशेष रूप से करें। इससे व्यक्ति के जीवन में आने वाली सभी परेशानियां दूर हो सकती है और चंद्रदोष से छुटकारा मिल जाता है। इस दिन आप चावल, सफेद मिठाई, सफेद वस्त्र, दूध और दही का दान जरूर करें। इससे लाभ हो सकता है और आपकी सभी परेशानियां दूर हो सकती है।

तनाव दूर करने के लिए चंद्रमा को दें अर्घ्य
तनाव दूर करने के लिए फाल्गुन माग में चंद्रमा को जल में दूध मिलाकर अर्घ्य दें। साथ ही दूध में इलायची, बताशे और खिल डालकर अर्घ्य दे सकते हैं। इससे भाग्योदय हो सकता है। इससे व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती है और चंद्रदोष से भी छुटकारा मिल सकता है। इसके अलावा अगर आपके काम नहीं बन रहे हैं तो धीरे-धारे आपके काम भी बनन लग जाएंगे।