इस साल 12 अप्रैल को लक्ष्मी पंचमी का पर्व मनाया जाएगा। यह दिन धन-वैभव की देवी माँ लक्ष्मी को समर्पित होता है। इस दिन कुछ उपायों को आजमाकर आप अपने भाग्य को चमका सकते हैं और देवी लक्ष्मी को प्रसन्न कर सकते हैं। इन उपायों को करने से आर्थिक तंगी दूर होती है। सुख-समृद्धि में भी वृद्धि होती है। आइए एक नजर इन उपायों पर डालें-

कौड़ी से जुड़ा खास उपाय 

इस दिन 11 कौड़ियों को हल्दी के घोल में भिगोकर एक लाल कपड़े में बांध लें। अब इसे घर या दुकान की तिजोरी में रख दें। ऐसा करने से धन की कभी नहीं होती।

दूध से बनी मिठाईं कन्याओं में बाँटे

लक्ष्मी पंचमी के दिन दूध से बनी मिठाई और खीर को माँ लक्ष्मी को समर्पित करें। इसे 7 कन्याओं में बाँटें। ऐसा करने से माँ लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

तुलसी का उपाय

लक्ष्मी पंचमी की शाम को तुलसी के सामने घी का दीपक जलाएं। ऐसा करने से घर में माँ लक्ष्मी का वास होता है। सुख समृद्धि में वृद्धि होती है।

गौमाता की सेवा करें

लक्ष्मी पंचमी के दिन गौमाता की सेवा करें, ताजी रोटी खिलाएं। ऐसा करने से माँ लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। जीवन में धन का आगमन होता है।

हल्दी का उपाय आजमाएं

इस दिन माँ लक्ष्मी के साथ भगवान विष्णु की भी पूजा करें। हल्दी की गांठ अर्पित करें। ऐसा करने से धनलाभ के योग बनते हैं। कर्ज से मुक्ति मिलती है।