प्रदोष व्रत और मासिक शिवरात्रि पर भगवान शिव की विशेष अराधना की जाती है। हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत और मासिक शिवरात्रि का बहुत अधिक महत्व होता है। हर माह में कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर प्रदोष व्रत और चतुर्दशी तिथि पर मासिक शिवरात्रि पड़ती है। पौष माह में प्रदोष व्रत और मासिक शिवरात्रि एक ही दिन यानी 9 जनवरी को है।प्रदोष व्रत उदायतिथि के नियमानुसार रखा जाता है और शिवरात्रि में रात्रि पूजा का महत्व होता है, जिस वजह से प्रदोष व्रत और मासिक शिवरात्रि एक ही दिन पड़ रही है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मासिक शिवरात्रि और प्रदोष व्रत का संयोग बेहद शुभ और खास होता है। आइए जानते हैं इस दिन कैसे करें भगवान शिव की पूजा- अर्चना... 

मुहूर्त-

पौष, कृष्ण चतुर्दशी प्रारम्भ - 10:24 पी एम, जनवरी 09

पौष, कृष्ण चतुर्दशी समाप्त - 08:10 पी एम, जनवरी 10

 मासिक शिवरात्रि पूजा का शुभ मुहूर्त- 12:01 ए एम से 12:55 ए एम, जनवरी 10

अवधि- 54 मिनट

 प्रदोष व्रत पूजा का शुभ मुहूर्त- 05:41 पी एम से 08:24 पी एम से

अवधि- 02 घण्टे 43 मिनट्स

पूजा- विधि

  • सुबह जल्दी उठकर स्नान कर लें।
  • स्नान करने के बाद साफ- स्वच्छ वस्त्र पहन लें।
  • घर के मंदिर में दीप प्रज्वलित करें।
  • अगर संभव है तो व्रत करें।
  • भगवान भोलेनाथ का गंगा जल से अभिषेक करें।
  • भगवान भोलेनाथ को पुष्प अर्पित करें।
  • इस दिन भोलेनाथ के साथ ही माता पार्वती और भगवान गणेश की पूजा भी करें। किसी भी शुभ कार्य से पहले भगवान गणेश की पूजा की जाती है। 
  • भगवान शिव को भोग लगाएं। इस बात का ध्यान रखें भगवान को सिर्फ सात्विक चीजों का भोग लगाया जाता है।
  • भगवान शिव की आरती करें। 
  • इस दिन भगवान का अधिक से अधिक ध्यान करें।

पूजा- सामग्री-

पुष्प, पंच फल पंच मेवा, रत्न, सोना, चांदी, दक्षिणा, पूजा के बर्तन, कुशासन, दही, शुद्ध देशी घी, शहद, गंगा जल, पवित्र जल, पंच रस, इत्र, गंध रोली, मौली जनेऊ, पंच मिष्ठान्न, बिल्वपत्र, धतूरा, भांग, बेर, आम्र मंजरी, जौ की बालें,तुलसी दल, मंदार पुष्प, गाय का कच्चा दूध, ईख का रस, कपूर, धूप, दीप, रूई, मलयागिरी, चंदन, शिव व मां पार्वती की श्रृंगार की सामग्री आदि।

शिवजी को प्रसन्न करने के लिए शिवलिंग पर अर्पित करें ये चीजें-

जल

शिवजी को प्रसन्न करने का सबसे आसान उपाय है शिवलिंग पर जल चढ़ाना।

दूध

शिवलिंग पर दूध चढ़ाने से भी शिवजी प्रसन्न होते हैं।

दही

शिवलिंग पर दही भी अर्पित करना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ऐसा करने व्यक्ति परिपक्व बनता है और जीवन में स्थिरता आती है।

देसी घी

शिवलिंग पर देसी घी अर्पित करने से शिवजी की कृपा प्राप्त होती है।

चंदन

शिवलिंग पर चंदन अवश्य लगाएं।