सनातन धर्म में एकादशी का विशेष महत्व है। वहीं पौष माह में आने वाली एकादशी को सफला एकादशी के नाम से जाना जाता है। इस दिन ऐसी मान्यता है कि जो व्यक्ति सफला एकादशी का व्रत रखता है। उसे सभी कार्यों में सफलता मिलती है और सुख-सौभाग्य की भी प्राप्ति हो सकती है। बता दें, सफला एकादशी साल की पहली एकादशी है। इस दिन कुछ ऐसे उपाय हैं, जिन्हें करने से व्यक्ति को शुभ परिणाम मिलने लग जाएंगे और उनके जीवन में चल रही सभी परेशानियों से भी छुटकारा मिल सकता है। आइए जानते हैं। 

सफला एकादशी के दिन भगवान श्रीहरि की करें पूजा

सफला एकादशी के दिन व्रत रखना सौभाग्य की बात मानी जाती है। इस दिन भगवान श्रीहरि के स्वरूप  भगवान अच्युत की पूजा-अर्चना करने का विधान है। इस दिन स्नान करने के बाद व3त का संकल्प लेकर भगवान को धूप, दीप, फल और पंचामृत आदि अर्पित करना चाहिए। इसे भगवान विष्णु बेहद प्रसन्न होते हैं।

सफला एकादशी के दिन करें तुलसी की पूजा

सफला एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित है। इसलिए इस दिन तुलसी की पूजा खासकर करनी चाहिए। क्योंकि श्रीहरि को तुलसी बेहद प्रिय हैं। इनकी पूजा करने से व्यक्ति के जीवन में कभी धन-धान्य की कमी नहीं होती है। 

नौकरी में आ रही परेशानी के लिए उपाय

अगर आपकी नौकरी में बार-बार परेशानियां आ रही हैं, तो शुक्रवार के दिन दाएं हाथ में जल लें और पीलें फूल लेकर भगवान विष्णु से प्रार्थना करें और उन्हें अर्पित करें। इस दौरान घी का दीपक जलाएं और नारायण कवच ता विधिपूर्वक पाठ करें। इस उपाय को लगातार 11 दिन तक करें। इससे आपकी नौकरी में आ रही बाधाएं दूर हो सकती है।

आर्थिक तंगी से छुटकारा पाने के लिए उपाय

अगर आपको बार-बार आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है, तो सफला एकादशी के दिन जरूरतमंदों को अपनी श्रद्धा के अनुसार दान अवश्य करें। इससे आपको लाभ हो सकता है और मां लक्ष्मी की कृपा भी प्राप्त हो सकती है। 

वाद-विवाद से छुटकारा पाने के लिए उपाय

अगर आप बेवजह वाद-विवाद में पड़ जाते हैं, तो एकादशी के दिन केले के पेड़ की विधिपूर्वक पूजा करें और जल में हल्दी (हल्दी के उपाय) डालकर अर्पित करें। साथ ही 7 बार परिक्रमा लगाएं। इससे आपको लाभ हो सकता है। 

वैवाहिक जीवन में आ रही समस्या के लिए उपाय

अगर आपके वैवाहिक जीवन में समस्याएं आ रही हैं, तो सफला एकादशी के दिन भगवान विष्णु को पीले मिठाई का भोग जरूर लगाएं। इससे आपको लाभ मिल सकता है और आपके समस्याओं से भी छुटकारा मिल सकता है।