वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को धन, संपदा, वैभव व ऐश्वर्य आदि का कारक माना गया है। शुक्र एक निश्चित अंतराल में एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं। अब 30 मई को शुक्र मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे।  ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, जातक की जन्मकुंडली में शुक्र की स्थिति शुभ होने पर सकारात्मक परिणाम प्राप्त होते हैं और अशुभ स्थिति में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। शुक्र जिस दिन राशि परिवर्तन करने वाले हैं उस दिन ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि भी है। इस दिन गंगा दशमी भी है।

1. मेष राशि- मेष राशि के जातकों के लिए शुक्र का गोचर चौथे भाव में होगा। इस दौरान आपका पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। काम में सफलता हासिल होगी। अच्छे समाचार की प्राप्ति होगी। नौकरी पेशा करने वाले जातकों को आय में वृद्धि के साथ पदोन्नति भी मिल सकती है। रोजगार की तलाश करने वाले जातकों के लिए यह समय शुभ रहने वाला है।

2. कर्क राशि- कर्क राशि वालों के लिए शुक्र का यह गोचर अतिलाभकारी रहने वाला है। इस दौरान आपको करियर में नई ऊंचाइयां प्राप्त होंगी। वाणी में मधुरता आएगी। कार्यस्थल पर आपके कार्य की प्रशंसा होगी। उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। वैवाहिक जीवन सुखद रहने वाला है।

3. वृश्चिक राशि- शुक्र का यह गोचर वृश्चिक राशि के जातकों के लिए खुशखबरी ला सकता है।  शुक्र आपकी राशि के नवम भाव में गोचर करेंगे। इस दौरान कुछ जातकों का विदेश जाने का सपना पूरा हो सकता है। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए यह अवधि लाभकारी रहने वाली है। छात्रों के लिए अच्छा समय है।

4. मीन राशि- मीन राशि वालों के लिए शुक्र गोचर पंचम भाव में होगा। इस दौरान आपका पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। अपनों के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। गलतफहमी दूर होगी। करियर से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। धन लाभ के योग बन रहे हैं।