अगर आप भी इस वैलेंटाइन डे में अपनी वाइफ या गर्लफ्रेंड को कुछ यूनिक गिफ्ट देना चाहते हैं और अभी तक यह तय नहीं कर पाएं कि क्या उपहार दिया जाए। आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे यूनिक आइडियाज के बारे में बताने जाल रहे हैं जिससे आप अपनी पार्टनर को इंप्रेस कर सकते हैं।
पर्सनलाइज्ड गिफ्ट देने की करें प्लानिंग
पर्सनलाइज्ड गिफ्ट का मतलब उन उपहारों से हैं जिसमें आपकी और आपके पार्टनर की यादें जुड़ी होती हैं। ऐसे में आप अपने पार्टनर के साथ की फोटो का कोलाज बनाकर गिफ्ट कर सकते हैं। इसके अलावा किसी ऐसी चीज को गिफ्ट करें जिस पर आपका और आपके पार्टनर का नाम हो।
ज्वेलरी करें गिफ्ट
ज्वेलरी एक ऐसी चीज है जिसे हर एक महिला पहनना पसंद करती हैं। ऐसे में आप वैलेंटाइन डे पर अपनी पार्टनर को नेकलेस, ब्रेसलेट या फिर इयररिंग गिफ्ट कर सकते हैं। इसके अलावा आप अपनी पार्टनर को पेंडन गिफ्ट कर सकते हैं जिसमें आप दोनों की फोटो हो।
सेल्फ केयर प्रोडक्ट करें गिफ्ट
अगर आप लास्ट मोमेंट में गिफ्ट लेने का विचार कर रहे हैं और आपको कुछ समझ नहीं आ रहा है तो आप अपनी पार्टनर को सेल्फ केयर प्रोडक्ट भी गिफ्ट कर सकते हैं। आपकी पार्टनर जिस भी ब्रांड का प्रोडक्ट इस्तेमाल करती है उसे उपहार के तौर पर दे सकते हैं। इन प्रोडक्ट को गिफ्ट हैंपर की तरह पैक कराकर उन्हें गिफ्ट करें।
उपहार में दें हैंडबैग
हैंडबैग एक ऐसी चीज है जिसे हर एक महिला इस्तेमाल करती है। हैंडबैग एक क्लासी और बेस्ट गिफ्ट ऑप्शन है। इसके साथ ही यह बड़े काम की चीज है। आप अपनी पार्टनर को हैंड बैग गिफ्ट कर सकते हैं। यह गिफ्ट आपकी पार्टनर को जरूर पसंद आएगा।
परफ्यूम सेट कर सकते हैं गिफ्ट
वैलेंटाइन डे को बेस्ट बनाने के लिए आप अपनी पार्टनर को परफ्यूम का सेट भी गिफ्ट कर सकते हैं। जब भी वह इसका इस्तेमाल करेंगी उन्हे आपकी याद जरूर आएगी।