ज्योतिष शास्त्र के अनुसार व्यक्ति के जीवन में सभी रत्नों का अलग-अलग महत्व होता है. ऐसे में यदि व्यक्ति ज्योतिष शास्त्र के जानकार को अपनी कुंडली दिखाकर उसके अनुसार रत्न धारण करें, तो उसके जीवन में बहुत कुछ बदल जाता है. कुंडली के अनुसार रत्न धारण करने से जीवन में आ रही बाधाएं ख़त्म हो जाती हैं, दुखों से छुटकारा मिल जाता है, धन-धान्य के भंडार भर जाते हैं. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर ग्रह के अलग-अलग रत्न बताए गए हैं. इनमें से पुखराज रत्न को सबसे महत्वपूर्ण रत्न बताया गया है.

सभी ग्रहों में सबसे उच्च स्थान गुरु बृहस्पति ग्रह को दिया गया है. ऐसे में गुरु बृहस्पति के निमित्त पुखराज रत्न धारण करने पर व्यक्ति पर गुरु बृहस्पति की असीम कृपा होती है. कहा जाता है कि यदि व्यक्ति पर गुरु बृहस्पति की कृपा हो, तो अन्य ग्रहों का कोई प्रभाव नहीं होता. पुखराज रत्न सबसे महत्वपूर्ण रत्न होता है. यदि आप ज्योतिष शास्त्र में बताई गई विधि के अनुसार गुरु बृहस्पति के निमित्त पुखराज रत्न धारण करते हैं तो आपके जीवन में आने वाले सभी दुख परेशानियां खत्म हो जाएंगी और आपके धन संपत्ति के भंडार भर जाएंगे.

सभी रत्न में पुखराज रत्न सबसे महत्वपूर्ण होता है. पुखराज रत्न गुरु बृहस्पति के निमित्त पहना जाता है, जो धन-धान्य के भंडार भर देता है. पुखराज रत्न बृहस्पतिवार के दिन गुरु बृहस्पति के निमित्त पूजा पाठ करके और गुरु बृहस्पति के मंत्रो का उच्चारण करके ही धारण करना चाहिए. ऐसा करने से आपको विशेष लाभ मिलेगा और आपके धन, संपत्ति के भंडार भर जाएंगे. पुखराज रत्न को धारण करने से गुरु बृहस्पति भी आप पर प्रसन्न रहेंगे. जिससे अन्य ग्रहों का कोई भी प्रभाव नहीं पड़ेगा.