गंगा दशहरा का अपना एक अलग महत्व है. इस बार गंगा दशहरा 30 मई को मनाया जाएगा. इसकी शुरुआत 29 मई को होगी. यह पर्व ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष दशमी तिथि को मनाई जाती है. इसलिए इस बार गंगा दशहरा पर्व दो दिन मनाये जायेंगे. इस दौरान सात्विक भोजन करें.

क्या है गंगा दशहरा, क्यों मानते हैं
गंगा दशहरा में 10 पापों का नाश होता है. गंगा दशहरा के दिन स्नान करने से बहुत लाभ होता है और पापों का भी खंडन होता हैं

धरती पर कैसे आई गंगा जानें कथा
भागीरथ अपने पूर्वजों की मोक्ष प्राप्ति के लिए गंगा को मना कर पृथ्वी पर लाने का प्रयास किया. जिसके लिए उन्होंने गंगा का आवाह्न किया और आह्वान होने के बाद गंगा प्रकट हुई और ब्रह्मा जी ने कहा कि आप इतने तेज और तीव्र वेग गंगा को कैसे ले जा सकते हैं. फिर उन्होंने भोलेनाथ के पास जाकर उनके बारे में चर्चाएं की तो महादेव ने उन्हें स्वीकारा और अपनी जटाओं पर रखने की बात कह कर भागीरथ ने पृथ्वी पर गंगा को लाया. तब से ही गंगा दशहरा मनाने की प्रथा शुरू हो गई.

गंगा दशहरा के दिन इन उपायों को करने से होगा लाभ
गंगा दशहरा के दिन गंगा स्नान के अलावे उस दिन पितरों या पूर्वजो का तर्पण करना चाहिए. ज्यादा से ज्यादा दान करना चाहिए जिससे ज्यादा लाभ होगा.

इस दिन जरूर करें गंगा स्नान
इस दिन गंगा नहाने से आपको ज्यादा लाभ होगा और आप अगर कितना भी ज्यादा पाप कर लिए हैं तो आप निश्चित ही गंगा में अगर एक डुबकी लगाते हैं तो आप के सारे पाप धुल जाएंगे .धर्मावलंबी, महात्मा है सभी लोग मनाते हैं. हालांकि उस दिन दान जरूर करें लेकिन दान का कोई सीमा नहीं है. आप चाहे तो भोजन और वस्त्र दान कर सकते हैं. अगर किसी का कन्यादान हो तो आप कन्यादान भी कर सकते हैं. यह सबसे उत्तम माना गया हैं.