महेश नवमी भगवान महादेव को समर्पित मानी जाती है. प्रत्येक वर्ष जेष्ठ शुक्ल पक्ष की नवमी को महेश नवमी मनाई जाती है. इस दिन भगवान शिव की विशेष पूजा अर्चना की जाती है. महेश नवमी के दिन शिव मंदिरों में भगवान के भक्तों की भीड़ रहती है. भक्त विधि विधान से भगवान महादेव की पूजा करते हैं. मान्यता है कि इस दिन भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना करने से प्रभु अपने भक्तों के सारे कष्टों को दूर करते हैं. इस दिन पूजा पाठ के बाद दान करने का बहुत महत्व होता है.इस साल ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की नवमी 29 मई को है. इसलिए महेश नवमी 29 मई को मनाई है.
इस साल की महेश नवमी अपने आप में बेहद खास है. इस साल महेश नवमी सोमवार को पड़ रही है. यह दिन महादेव का दिन माना जाता है. ऐसे में इस महेश नवमी का महत्व काफी अधिक है. हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार आदि काल से ही महेश नवमी मनाई जा रही है.इस दिन भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना करने से उनकी कृपा प्राप्त होती है. आइए आपको बताते हैं कि महादेव की पूजा कैसे करें.
दुग्धाभिषेक करें: महेश नवमी के दिन मंदिर में जाकर या घर मे मिट्टी से महादेव की मूर्ति बनाकर जलाभिषेक के बाद दुग्धाभिषेक करें. इससे महादेव बेहद खुश होंगे और भक्तों के सभी कष्टों को दूर करेंगे.
धतूरा चढाएं: भगवान महादेव को धतूरा बहुत पसंद होता है. महेश नवमी के दिन उनकी पूजा में पुष्प और धतूरा जरूर चढ़ाएं
बेलपत्र चढ़ाएं: भगवान महादेव को बेलपत्र बहुत पसंद है. उनकी पूजा में बेलपत्र चढ़ाया ही जाता है. महेश नवमी के दिन आप भी जब भगवान शिव की आराधना करें तो उन्हें बेलपत्र जरूर चढ़ाएं.
भांग: भगवान शिव की पूजा में भांग भी चढ़ाई जाती है. इसलिए महेश नवमी की पूजा में महादेव को भांग चढ़ाकर उनकी अराधना करें.
केसर चढाएं: भगवान शिव को लाल केसर का तिलक लगाना चाहिए. मान्यता है कि लाल केसर से महादेव को तिलक लगाने से जीवन की सभी अड़चनें दूर हो जाती हैं. ऐसा करने से जीवन में सूख शांति का वास होता है और मांगलिक दोष भी दूर होता है.
दान करें: हिंदू धर्म में दान का बहुत महत्व है. आप भी जब भगवान भोले की पूजा अराधना करें तो उसके बाद दान जरूर दें. दान करने से भगवान महादेव बेहद प्रसन्न होते हैं. इस प्रकार महेश नवमी के दिन दान पुण्य के बाद हवन कर महादेव का आशीर्वाद प्राप्त करें.