नए घर की नींव में चांदी के नाग-नागिन रखना एक पारंपरिक प्रथा है जो धार्मिक आस्था, वास्तु सिद्धांतों और सुरक्षा की कामना से जुड़ी हुई है. इसका पाताल लोक से भी एक संबंध है.

नींव में चांदी के चांदी के नाग-नागिन
भारत में घर बनाने से पहले वास्तु नियमों का बहुत ध्यान रखा जाता है. हिंदू धर्म में नए घर के निर्माण के समय नींव में चांदी के चांदी के नाग-नागिन रखने की प्रथा है. ये प्रथा सदियों से चली आ रही है. बहुत सारे लोग इसे सिर्फ रिवाज मानकर पूरा कर देते हैं. लेकिन इसके पीछे एक खास कारण है जो आपको हैरान कर देगा.

धार्मिक और वास्तु शास्त्र संबंधी कारण
नए घर की नींव में चांदी के नाग-नागिन रखने के कई धार्मिक और वास्तु शास्त्र संबंधी कारण हैं. लेकिन, इन सबसे खास कारण सीधे पाताल लोक से जुड़ा है. हिंदू पौराणिक मान्यताओं के अनुसार धरती शेषनाग के फन पर टिकी हुई है. शेषनाग को पाताल लोक का वासी माना गया है. नींव में चांदी के नाग-नागिन रखने के पीछे का उद्देश्य शेषनाग को प्रसन्न करना है.

शेषनाग का आशीर्वाद प्राप्त होता है
चांदी के नाग-नागिन को नींव में रख कर कर ये प्रार्थना की जाती है कि जैसे शेषनाग पृथ्वी को धारण करते हैं और उसका अहित नहीं होने देते उसी तरह वह घर की देखभाल भी करेंगे. मान्यता है कि नींव में नाग-नागिन का जोड़ा रखने से शेषनाग का आशीर्वाद प्राप्त होता है.

नाग देवता का सम्मान
हिंदू पौराणिक मान्यताओं में पाताल को नागलोक माना गया है. चांदी के नाग-नागिन को नींव में रखने के पीछे नाग देवता का सम्मान करना भी शामिल है. नींव में नाग-नागिन रखने से नाग देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है और घर बुरी शक्तियों से सुरक्षित रहता है.

कालसर्प दोष से मुक्ति
मान्यता है कि नए घर की नींव में चांदी के नाग-नागिन को नींव में स्थापित करने से कालसर्प दोष से मुक्ति मिलती है. ज्योतिष में कालसर्प दोष को एक अशुभ योग माना जाता है. नींव में चांदी के नाग-नागिन को रखना कालसर्प दोष के नकारात्मक प्रभावों को कम करने में सहायक माना जाता है.

चांदी सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है
वास्तु शास्त्र के अनुसार चांदी सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है. नींव में चांदी के नाग-नागिन रखने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है.

पारंपरिक प्रथा
नए घर की नींव में चांदी के नाग-नागिन रखना एक पारंपरिक प्रथा है जो धार्मिक आस्था, वास्तु सिद्धांतों और सुरक्षा की कामना से जुड़ी हुई है. नींव में चांदी के नाग-नागिन स्थापित करके स्थिरता, सकारात्मक ऊर्जा और बुरी शक्तियों से सुरक्षा की प्रार्थना की जाती है.