बाथरूम की दिशा, टॉयलेट की सीट आदि का वास्‍तु शास्‍त्र में बहुत महत्‍व है. गलत दिशा में बनी बाथरूम घर में बड़ा वास्‍तु दोष पैदा करती है. इससे धन हानि होती है, गरीबी बढ़ती है, घर में झगड़े-कलह आदि होते हैं. बीमारियां होती हैं. बाथरूम-टॉयलेट के दरवाजे को लेकर भी वास्‍तु में नियम बताए गए हैं.

बाथरूम का दरवाजा
बाथरूम घर का एक जरूरी हिस्सा होता है, यदि बाथरूम की दिशा गलत हो, दरवाजा खराब स्थिति में हो, बाथरूम-टॉयलेट गलत दिशा में बना हो तो राहु अशुभ फल देने लगता है. इसी तरह बाथरूम का दरवाजा खुला रखना भी वास्‍तु शास्‍त्र में बहुत अशुभ बताया गया है.

वास्‍तु शास्‍त्र के अनुसार बाथरूम का दरवाजा खुला नहीं रखना चाहिए. यदि घर में बाथरूम का दरवाजा हर समय खुला रहता है तो उससे राहु दोष पैदा होता है, जो घर में नकारात्‍मकता बढ़ाता है.

धन हानि

बाथरूम के दरवाजे का खुला रहना आर्थिक तंगी को भी बढ़ाता है. ऐसे घर में धन टिकता नहीं है, धन हानि होती रहती है. कर्ज बढ़ता है. पैसा आने में रुकावटें आती हैं.

कैसा हो बाथरूम?

वास्तु शास्त्र के अनुसार बाथरूम को घर के उत्तर-पश्चिम या दक्षिण-पूर्व दिशा में बनाना शुभ माना जाता है. किसी भी स्थिति में उत्‍तर-पूर्व दिशा में बाथरूम ना बनवाएं. वरना ऐसा बाथरूम-टॉयलेट परिवार पर बड़ा संकट लाता है और तबाह कर देता है.

साथ ही बाथरूम की दीवारें और टाइल्स सफेद, हल्का नीले, हरे या क्रीम रंग की हों. बाथरूम-टॉयलेट में काले, नीले गहरे रंग का इस्‍तेमाल ना करें. कोशिश करें कि शौचालय सीट का ढक्कन हमेशा बंद रहे, चाहे वह उपयोग में हो या न हो. बाथरूम को नियमित तौर पर साफ करते रहें.