ये तो हम सभी जानते हैं कि भोलेनाथ की कृपा हो, तो बिगड़े से बिगड़ा काम भी बन जाते हैं. अगर आपके साथ भी लंबे समय से ऐसा ही हो रहा है और आप के काम बनते बनते बिगड़ रहे हैं तो ये उपाय आपकी मदद कर सकता है. बताया जाता है कि शिवलिंग के सामने इस उपाय को करने से सफलता हासिल होती है और ऊंचाइयों पर पहुंचने से कोई रोक नहीं सकता. साथ ही काम सफल होने में जो अड़चन आ रही है वो भी दूर हो जाती है. तो चलिए हम आपको बताते हैं कि किस तरह से आप भगवान शिव को प्रसन्न करके अपने बिगड़े से बिगड़े काम को बना सकते हैं.
भोलेनाथ को खुश करने का उपाय
सोमवार को करें ये उपाय
सोमवार के दिन अगर आप शिवलिंग के सामने यह उपाय करते हैं, तो आपके सभी काम बनने लगेंगे और आप सफलता के मार्ग पर आगे बढ़ने लगेंगे. इसके लिए एक मिट्टी के दीए में घी की बत्ती लगाएं, इसमें कुछ काले तिल डालें और इस दीपक को हर सोमवार को अपनी मनोकामना दोहरा कर शिवलिंग के पास रखें, ऐसा करने से आपके सभी काम बनने लगेंगे.
काले तिल और घी का महत्व
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, पूजा पाठ में काले तिल का उपयोग करना काफी लाभदायक माना जाता है. कहा जाता है कि जिन लोगों की राशि में शनि, राहु या केतु का प्रभाव है, उन्हें काले तिल का दिया जलाना चाहिए. इतना ही नहीं काले तिल को चढ़ाने से सर्प दोष, शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या से भी छुटकारा पाया जाता है. वहीं, घी का दिया भगवान के सामने लगाने से भगवान बहुत जल्दी प्रसन्न होते हैं. इतना ही नहीं ये आपके आसपास के वातावरण को पवित्र बना देता है, इसलिए घर में हमेशा पूजा करते समय घी का दिया ही लगाना चाहिए.