हिंदू धर्म में यशोदा जयंती बहुत ही पावन मानी गई है. यशोदा जयंती भगवान श्री कृष्ण की मां यशोदा के जन्मदिवस के रूप में मनाई जाती है. भगवान श्री कृष्ण ने माता देवकी के गर्भ से जन्म लिया था, लेकिन कंस के डर से वासुदेव जी बाल-गोपाल को गोकुल छोड़ आए, जहां उनका पालन पोषण मां यशोदा ने किया.

मां यशोदा और भगवान श्री कृष्ण की पूजा
यशोदा जयंती के दिन मां यशोदा और भगवान श्री कृष्ण की पूजा की जाती है. इस दिन व्रत भी रखा जाता है. हिंदू मान्यताओं के अनुसार, यशोदा जंयती के दिन व्रत और पूजन से संतान की आयु लंबी होती है और जीवन सुखी होता है. यशोदा जंयती के दिन व्रत और पूजन से श्रेष्ठ संतान की प्राप्ति होती है. ये व्रत महिलाओं के लिए विशेष माना जाता है. ऐसे में आइए जानते हैं कि आइए जानते हैं कि इस दिन किस विधि से मां यशोदा और बाल गोपाल की पूजा करनी चाहिए.

कब है यशोदा जयंती?

हिंदू पंचांग के अनुसार, फाल्गुन महीने की कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को यशोदा जयंती होती है. इस साल फाल्गुन महीने की कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि 18 फरवरी को सुबह 4 बजकर 53 मिनट पर होगी शुरू होगी. वहीं ये तिथि 19 फरवरी को सुबह 7 बजकर 32 मिनट पर समाप्त हो जाएगी. ऐसे में इस साल यशोदा जयंती 18 फरवरी को मनाई जाएगी. इसी दिन इसका व्रत भी रखा जाएगा.

पूजा विधि

यशोदा जयंती के दिन सबसे पहले ब्रह्म मुहूर्त में उठकर मां यशोदा का ध्यान करना चाहिए.
इसके बाद पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान करना चाहिए, फिर साफ वस्त्र पहनने चाहिए.
फिर आचमन करके व्रत का संकल्प लेना चाहिए.
फिर एक चौकी पर लाल कपड़ा बिछाकर उस पर माता यशोदा और बाल गोपाल की मूर्ति या तस्वीर रखनी चाहिए.
पूजा के दौरान रोली, चंदन, फूल, दूर्वा, सिंदूर और अक्षत आदि चढ़ाना चाहिए.
माता यशोदा और बाल गोपाल के समक्ष घी का दिया जलाना चाहिए.
मां यशोदा को फल, हलावा औप मिठाई का भोग लगाना चाहिए. बाल गोपाल को माखन, मिश्री का भोग लगाना चाहिए.
भगवान श्री कृष्ण के मंत्रों का जाप करना चाहिए.
अंत में मां यशोदा और बाल गोपाल की आरती करके पूजा का समापन करना चाहिए.
पूरा दिन व्रत रखना चाहिए. शाम के समय पूजा के बाद फलाहार करना चाहिए.