हम में से कई लोग होते हैं, जो अपने दोस्तों की कई चीजों तो उधार मांगकर अपना काम चलाते हैं लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ ऐसी चीजें होती हैं, जिन्हें मांग कर यूज नहीं करना चाहिए.
ना इस्तेमाल करें दूसरों की ये चीजें
वास्तु के अनुसार अगर दूसरे इंसान की इन वस्तुओं का इस्तेमाल करते हैं तो आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.
वास्तु शास्त्र
वास्तु शास्त्र में बताया गया है की घड़ी, रूमाल और अंगूठी जैसी चीजें दूसरों से मांगकर नहीं इस्तेमाल करनी चाहिए, इससे आपके घर में अशांति फैल सकती हैं. तो आइए जानते हैं, इसके बारे में...
घड़ी
कई लोग होते हैं जो दूसरों की घड़ी का इस्तेमाल करते हैं, वास्तु के अनुसार दूसरों की घड़ी का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. इससे घर में आर्थिक तंगी आ सकती है.
रुक जाती है तरक्की
ऐसा माना जाता है की दूसरों की घड़ी पहनने से व्यक्ति की तरक्की रुक सकती है और भाग्य पर असर पड़ सकता है.
रूमाल
किसी दूसरे इंसान के रूमाल का भी इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. ऐसा माना जाता है की दूसरे का रूमाल यूज करने से हमारे ऊपर नाकारात्मक प्रभाव पड़ता है.
अंगूठी
दूसरे की पहनी हुई अंगूठी को भी भूलकर भी अपने हाथों में ना पहले ये भी आपके आर्थिक तंगी का कारण बन सकती है.