ज्योतिष शास्त्र में व्यक्ति की समस्या को दूर करने के लिए कई उपायों के बारे में बताया गया है. कई साधारण चीजों से किए गए उपाय बड़े ही चमत्कारी होते हैं. इन उपायों से जीवन में चली आ रही सभी समस्याएं दूर हो जाती हैं और व्यक्ति को सफलता हासिल होती है. रसोई में खाने का स्वाद बढ़ाने वाली लाल मिर्च से भी चमत्कारी उपाय किए जा सकते हैं. लाल मिर्च के इन उपायों को करने से आपका अटका हुआ सारा पैसा वापस मिल जाएगा. तो चलिए रसोई में इस्तेमाल होने वाली लाल मिर्च के चमत्कारी उपायों के बारे में बताते हैं.
लाल मिर्च के उपाय
इस उपाय से वापस मिलेगा अटका पैसा
आपका पैसा कहीं पर फंसा हुआ है और वापस नहीं मिल रहा है तो ऐसे में आपको लाल मिर्च के इस उपाय को अपनाना चाहिए. आपको एक रुमाल में सात लाल मिर्च बांधकर अपने पास रखनी है. ऐसा करने के एक हफ्ते बाद रुमाल को बदल लें. ऐसा करने से आपका अटका हुआ पैसा वापस मिल जाएगा.
सफलता पाने के लिए
आपके कार्य सफल नहीं हो रहे हैं तो ऐसे में आपको सूखी लाल मिर्च लेकर दहलीज पर रखकर घर से बाहर निकलना चाहिए. यह उपाय करने से आपको कार्य में सफलता मिलेगी.
सभी बाधाओं को दूर करेंगे लाल मिर्च के ये उपाय
जीवन में बाधाओं का सामना करना पड़ रहा है तो आपको रात को सोते समय एक बर्तन में पानी लेकर उसमे 21 लाल मिर्च के बीज डालने हैं. आप सुबह उठने के बाद इस पानी को सिर के ऊपर सात बार घुमाएं और फिर इसे घर से बाहर फेंक दें. आपके जीवन में आने वाली हर बाधा टल जाएगी.
बच्चे की नजर उतारने के लिए
छोटे बच्चे की नजर उतारने के लिए भी लाल मिर्च का उपाय कर सकते हैं. आपको इसके लिए 7 लाल मिर्च मुट्ठी में लेकर बच्चे के ऊपर से सात बार उल्टी और फिर सीधी घुमानी है. ऐसा करने के बाद मिर्च को आग में डाल दें. इस उपाय से बच्चे के ऊपर से बुरी नजर उतर जाएगी.