वास्तु शास्त्र का महत्व हमारे जीवन में काफी ज्यादा बताया गया है. जब आप वास्तु शास्त्र में बताये गए नियमों का पालन सही तरीके से करते हैं तो ऐसे में इसके जो परिणाम होते हैं वे बेहद ही शुभ और समृद्ध होते हैं. वहीं, जब इन नियमों को नजरअंदाज किया जाता है तो इसके परिणाम भी नकारात्मक हो सकते हैं. हमारे वास्तु शास्त्र में नमक के इस्तेमाल को लेकर भी कुछ नियम बताये गए हैं. जब आप इनका पालन करते हैं तो आपको जीवन में कभी भी न क्लेश से जूझना पड़ता है और न ही वास्तु दोष या फिर दरिद्रता का खतरा रह जाता है. आज हम आपको इन्हीं के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं. चलिए जानते हैं आप किस तरह से कर सकते हैं नमक का इस्तेमाल.
बिजनेस में तरक्की के लिए
अगर आपका बिजनेस लंबे समय से घाटे में जा रहा है तो इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आपको एक कांच की कटोरी में समुद्री नमक और लौंग की कलियों को उत्तर दिशा में रख देना है. जब आप ऐसा करते हैं तो आपका बिजनेस बेहतर तरीके से चलता है और साथ ही जीवन में पॉजिटिव एनर्जी भी आती है.
दरिद्रता से छुटकारा पाने के लिए
अगर आप दरिद्रता या फिर पैसों की तंगी से छुटकारा पाना चाहते हैं तो ऐसे में आपको रात को सोते समय अपने सिरहाने के पास एक कटोरे में नमक को लेकर रख देना है. जब आप सुबह सोकर उठें तो इस नमक को पानी में बहा दें. जब आप ऐसा करते हैं तो आपके ऊपर मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है.
बुरी नजर से बचने के लिए
वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर आप बुरी नजर से बचे रहना चाहते हैं या फिर अपने परिवार में किस को नजर लगने से बचाये हुए रखना चाहते हैं तो अपने मुट्ठी में नमक भर लें और उसके ऊपर अपने हाथों को सात बार घुमा लें. अब आपको इस नमक को आग में डाल देना है. जब आप ऐसा करते हैं तो आपको लोगों की बुरी नजर नहीं लगती है और लगी भी हो तो वह उतर जाती है.
निगेटिव एनर्जी से छुटकारा पाने के लिए
अगर आप चाहते हैं कि आपके घर का जो वातावरण है वह शुद्ध हो और घर पर मौजूद निगेटिव एनर्जी बाहर चली जाए तो ऐसे में आपको गुरूवार के दिन को छोड़कर किसी भी दूसरे दिन अपने घर को नमक के पानी से पोछा लगाना चाहिए. ऐसा करना काफी ज्यादा शुभ माना जाता है. आपको इस बात का ख्याल रखना है कि आप नमक के पानी का इस्तेमाल पूजाघर या फिर किचन में पोछा लगाने के लिए न करें.
धन की कमी से निपटने के लिए
अगर आपके घर पर आए दिन लड़ाई-झगड़े होते रहते हैं या फिर आप अक्सर बीमार रहते हैं और पैसों की तंगी से जूझते हैं तो इन समस्याओं से निपटने के लिए भी आप नमक का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए आपको एक कटोरे में नमक लेकर उसे अपने घर के बाथरूम में रख देना है. ऐसा करने से आपको काफी फायदा हो सकता है.