मेष राशि
काम समय से पूरे होने में थोड़ी परेशानी आ सकती है। इकोनॉमिक्स स्टूडेंट्स के लिए दिन मिला-जुला रहने वाला है। आपको पढ़ाई-लिखाई में मेहनत करने की जरूरत है। कारोबार में धन लाभ होगा।

वृष राशि
कुछ लोगों से आपको पूरा समर्थन मिलेगा। ऑफिस के काम से यात्रा करनी होगी। ये यात्रा आपको आर्थिक लाभ देगी। किसी कंपनी से जॉब ऑफर आयेगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात होने के संकेत है।

मिथुन राशि
आपका दिन बढ़िया रहेगा। किसी काम में माता-पिता का सहयोग मिलेगा। अपने विचारों से दूसरों को सहमत कराने में आप बहुत हद तक सफल होंगे। जीवनसाथी आपकी भावनाओं की कद्र करेगा।

कर्क राशि
लोग आपकी तारीफ करेंगे। सामाजिक क्षेत्र में आपकी सक्रियता बढ़ेगी। आपको किसी काम से भागदौड़ करनी पड़ेगी। आप कुछ ऐसे मामलों में पड़ सकते हैं, जिनका समाधान निकालने में आपको थोड़ी परेशानी होगी।

सिंह राशि
आपकी ऊर्जा का स्तर बेहतर रहेगा। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में शामिल होंगे। किसी नये प्रोजेक्ट पर काम करने से आपको बहुत कुछ सिखने को मिलेगा। गुरू का सहयोग प्राप्त होगा।

कन्या राशि
कलात्मक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। ऑफिस में कोई नया काम मिल सकता है। धैर्य से निर्णय लेने पर सफलता के नए आसार खुलेंगे। पार्टनर की इच्छाएं पूरी होगी। कार्यक्षेत्र में बढ़ोतरी के अवसर प्राप्त होंगे।

तुला राशि
आप एकाग्रता से सभी काम निपटाने की कोशिश करेंगे। व्यापार में बरकत होगी। आपको कोई शुभ समाचार मिलेगा। आप पारिवारिक रिश्तों के बीच सामंजस्य बनाने में सफल रहेंगे। लवमेट के लिए दिन बेहद खास रहेगा।

वृश्चिक राशि
किस्मत का पूरा साथ आपकों मिलेगा। ऑफिस के अधिकारियों से मदद मिलेगी। किसी पुराने विवाद में समझौता हो जायेगा। अगर आप किसी जरूरी काम को पूरा करने की सोच रहे हैं, तो वह काम पूरा हो जाएगा।

धनु राशि
आपका सामाजिक दायरा बहुत हद तक बढ़ सकता है। आसपास के लोगों से मदद मिलेगी। व्यवसाय के क्षेत्र में भी लाभ मिलने की पूरी उम्मीद है। दैनिक कार्यों में पूर्ण रूप से सफलता मिलेगी।

मकर राशि
दिन भर व्यस्तता बनी रहेगी। कोई आपके विचारों का विरोध कर सकता है। नये कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। आप कुछ नया सीखेंगे। किसी को उधार पैसा देने से आर्थिक स्थिति प्रभावित हो सकती है।

कुंभ राशि
आप किसी पुरानी बात को लेकर थोड़े परेशान हो सकते हैं, लेकिन शाम तक सब ठीक हो जायेगा। ऑफिस के किसी काम में आ रही बाधाएं किसी सहकर्मी की मदद से दूर हो जाएंगी। कारोबार में बरकत होगी।

मीन राशि
आपके सभी काम मन-मुताबिक पूरे होंगे।आप बच्चों के साथ खुशी के पल बितायेंगे। आपके विचार सकारात्मक रहेंगे। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी, जो आपके भविष्य के लिए फायदेमंद रहेगी।