मेष राशि
आपका मन शांत रहने वाला है। इस राशि वाले लोगों को उनकी मेहनत का फल मिलने वाला है। आपका दिन ऑफिस कार्यों के प्रति अनुकूल रहने वाला है। साथ ही सीनियर्स आपकी बात को गंभीरता से लेंगे।

वृष राशि
आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहने वाला है। हो सके तो वक्त और पैसों को मनोरंजन की चीजों पर ज्यादा खर्च न करें। आप शांत होकर विवादों को हल करने की कोशिश करें। व्यवसाय में लाभ मिल सकता है।

मिथुन राशि
आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। आपको बिजनेस में बड़ा मुनाफा हो सकता है। आप अपने सामने आई चुनौतियों को आसानी से निपटा लेंगे। किसी काम में जीवनसाथी का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा।

कर्क राशि
आपका दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। किसी पुरानी बात को लेकर आप थोड़े तनाव में रह सकते हैं। ऑफिस के काम में आपके सामने कई चुनौतियां आ सकती हैं। बेहतर होगा किसी के मामलों में दखल देने से बचें।

सिंह राशि
आपका दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। किसी प्रिय मित्र से मिलने का योग बन सकता है। आपको नए स्रोतों से धन की प्राप्ति हो सकती है। स्टूडेंट्स का पढ़ाई में मन लगेगा।

कन्या राशि
दिन व्यस्तता से भरा रहने वाला है। आपका किसी समारोह में जाने का प्लान बनेगा। जीवनसाथी और बच्चों से आपको बहुत सारा प्यार मिलेगा। आप किसी को नाराज किये बिना अपनी बात मनवा सकते हैं।

तुला राशि
आपकी किस्मत आप पर मेहरबान रहेगी। जिस भी काम को करना चाहेंगे वो पूरा हो जायेगा। आप अपनी ताकत और प्रतिष्ठा से पहचाने जायेंगे। कारोबारियों के लिए दिन ठीक रहेगा।

वृश्चिक राशि
दिन फायदेमंद रहेगा। रूके हुए काम मित्र की मदद से पूरे हो सकते हैं। माता-पिता के साथ धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। आपको किसी अपने से खुशखबरी मिल सकती है। कुछ नयी जिम्मेदारियां आ सकती है।

धनु राशि
दिन बहुत महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको किसी काम में सफलता मिल सकती है। आर्थिक स्थिति पहले की अपेक्षा अधिक मजबूत रहेगी। आपका मूड अच्छा रहने वाला है, जिसकी वजह से आप भी अच्छा महसूस करेंगे।

मकर राशि
आपका दिन सामान्य रहेगा। किसी काम से भागदौड़ थोड़ी अधिक रहेगी। आपकी परिवार के किसी सदस्य से थोड़ी अनबन हो सकती है। आपको अपने जीवनसाथी को फिजूल खर्चों से बचाना चाहिए।

कुंभ राशि
दिन आपके लिए बेहद खुशनुमा रहेगा। आप रिलेक्स महसूस करेंगे। आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। जो चीजें आपके लिए रूकावटें बन रही हैं, उन्हें नजर अंदाज करने की कोशिश करें।

मीन राशि
आपका दिन बेहतर रहने वाला है। आप जो भी चाहेंगे वो सारे काम आपके मन-मुताबिक पूरे होंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। कोई भी बड़ा कार्य करने से पहले अपने बड़ों की राय लेना न भूलें।