मेष राशि : मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। घर में धर्म-कर्म के कार्यक्रम आयोजित हो सकते हैं। भूमि और वाहन का सुख प्राप्त होगा।

वृषभ राशि : वाणी में मधुरता आएगी। संगीत और कला के प्रति रुचि बढ़ेगी। नौकरी और कारोबार में वातावरण अनुकूल रहेगा। वाहन के रखरखाव के लिए धन खर्च करना पड़ सकता है। धैर्यता में कमी आएगी।

मिथुन राशि : मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर मन चिंतित रह सकता है। परिजनों का सहयो मिलेगा। कार्यस्थल पर उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के अवसर मिलेंगे।

कर्क राशि : व्यावसायिक लाभ होगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में बड़े बदलावों के संकेत हैं। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। माता के सहयोग से धन लाभ होगा। आत्मविश्वास से लबरेज नजर आएंगे।

सिंह राशि : आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, लेकिन आत्मसंयत रहें। व्यापार में बढ़ोत्तरी के नए अवसर मिलेंगे। मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। कार्यस्थल पर नए लोगों से मुलाकात होगी। मन शांत रहेगा।

कन्या राशि : भावनाओं का उतार-चढ़ाव संभव है। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। परिजनों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। नौकरी और कारोबार में वातावरण अनुकूल रहेगा। कड़ी मेहनत का फल मिलेगा।

तुला राशि : परिजनों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। शैक्षिक कार्यों में मन लगेगा। नौकरी में परिवर्तन के संकेत हैं। आय में बढ़ोत्तरी के योग बनेंगे। वैवाहिक जीवन में खुशहाली आएगी। क्रोध के अतिरेक से बचें।

वृश्चिक राशि : शैक्षिक और बौद्धिक कार्यों से धन लाभ के नए मार्ग प्रशस्त होंगे। आय के नए स्त्रोत बनेंगे। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न बरतें। परिजनों के साथ किसी धार्मिक स्थल पर घूमने जा सकते हैं।

धनु राशि : धैर्यता बनाए रखें। कार्यक्षेत्र में संघर्ष के बाद ही सफलता मिलेगी। मानसिक शांति मिलेगी। बातचीत में संतुलित रहें। घर में धार्मिक कार्यों का आयोजन हो सकता है। आर्थिक विवादों से छुटकारा मिलेगा।

मकर राशि : आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। घर में खुशियों का माहौल होगा। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी, जिससे चेहरे पर मुस्कान आएगी। लंबे समय से अटके हुए कार्य सफल होंगे। संतान पक्ष से कष्ट मिल सकता है।

कुंभ राशि : कुंभ राशि वालों को आज बिजनेस में नए विचार मिलेंगे। परिवार में सब कुछ ठीक रहेगा। आज कुछ खास लोगों से मुलाकात फायदेमंद रहेगी।

मीन राशि : आज का दिन काम के मामले में आपको अधिक केंद्रित रखेगा। कड़ी मेहनत करनी होगी। दिक्कतें कम हो सकती है। भाग्य पर भरोसा मत करना।