मेष राशि- यदि आपके बच्चे कॉलेज में पढ़ रहे हैं तो उनको लेकर तनाव हो सकता है। घर के सभी सदस्यों के साथ इसको लेकर चर्चा होगी। आर्थिक स्थिति बेहतर होने की संभावना है।

वृषभ राशि- आज के दिन सावधानी के साथ धन का इस्तेमाल करने की आवश्यकता है अन्यथा बड़ा नुकसान होने की प्रबल संभावना है। यदि पैसों को कहीं निवेश किया हुआ है तो वहां से नुकसान झेलना पड़ेगा।

मिथुन राशि- आज के दिन दोस्तों से आर्थिक सहायता मिलने की उम्मीद है। पूरा दिन जोश से भरा हुआ होगा तथा जो काम कुछ दिनों से करने का सोच रहे थे वह आज कर देंगे।

कर्क राशि- बाजार में किसी के साथ लड़ाई-झगड़ा होने की संभावना है तथा बात मारपीट तक भी पहुँच सकती है। ऐसे में पहले से ही किसी प्रकार के वाद-विवाद में पड़ने से बचें।

सिंह राशि- कुछ बातें अपने दोस्तों के साथ साँझा करना चाहेंगे। इसके लिए व्यवहार में परिवर्तन लाने की आवश्यकता है अन्यथा बातों को सही तरीके से समझा नहीं पाएंगे।

कन्या राशि- आज का दिन चुनौतीपूर्ण रहने वाला है तथा कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में पराक्रम में वृद्धि देखने को मिलेगी। घर में सबकुछ सुख-शांति से रहेगा।

तुला राशि- व्यवहार में चिढ़चिढ़ापन देखने को मिलेगा। किसी के साथ कहासुनी भी हो सकती है। ऐसे में यदि आपने गुस्से को नियंत्रण में नही रखा तो बात बढ़ भी सकती है। धैर्य का परिचय देंगे तो बेहतर रहेगा।

वृश्चिक राशि- आज के दिन आप अपने घर में परिवर्तन संबंधी कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं या फिर कोई नया घर लेने का विचार भी किया जा सकता है। इसको लेकर सभी के बीच गहन चर्चा भी संभव है।

धनु राशि- आज के दिन भाग्य आपके साथ है तथा बिगड़े हुए काम भी आसानी से बन जाएंगे। पैसा कहीं अटका हुआ पड़ा था तो वह भी मिल जाएगा। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए अति शुभ रहने वाला है।

मकर राशि- आज का दिन आपकी राशि के अनुसार मिले-जुले परिणाम लेकर आ रहा है। कुछ बातों को लेकर खुशी मिलेगी तो कुछ में असफलता भी हाथ लग सकती है। ऐसे में बुद्धिमता से काम लेंगे तो बेहतर रहेगा।

कुंभ राशि- आज के दिन कई ऐसे अवसर आएंगे जब आपको स्वयं को परखने की आवश्यकता पड़ेगी। इससे मन खट्टा तो होगा लेकिन मनोबल में वृद्धि देखने को मिलेगी। घर के लोगों का पूरा साथ मिलेगा।

मीन राशि- मानसिक रूप से दबाव का अनुभव करेंगे तथा काम में मन कम लग पाएगा। आपको लेकर घरवाले परेशान रह सकते हैं तथा किसी बात को लेकर ठोस निर्णय लिया जा सकता है।