जिस तरह राशि चक्र में राशियों के द्वारा किसी व्यक्ति के स्वभाव और व्यक्तित्व के बारे में अनुमान लगाया जा सकता है। वैसे ही अंकज्योतिष में अंकों का बड़ा महत्व है। मान्यता है कि हर एक अंक का संबंध किसी न किसी ग्रह से होता है। अपना मूलांक निकालने के लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही आपका मूलांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 07, 16 और 25 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 07(7+0 =7, 1+6=7, 2+5 =7) होगा। अंक ज्योतिष में मूलांक 7 को विशेष अंक माना गया है। मान्यता है कि मूलांक 7 वालों को करियर के मामले में बहुत भाग्यशाली होते हैं। किसी भी महीने के 7, 16 और 25 तारीख को जन्मे लोग कड़ी मेहनत और दृढ़ निश्चिय से हर क्षेत्र में सफलता हासिल करते हैं। आइए जानते हैं मूलांक 7 वालों के बारे में दिलचस्प बातें...
करियर : अंकज्योतिष के अनुसार, मूलांक 7 वालों की निर्णय लेने की क्षमता बहुत अच्छी होती है। इस मूलांक के जातक बुद्धिमान, विचारशील, सावधान और सतर्क रहते हैं। ऐसे लोग किसी भी कार्य को अधूरा नहीं छोड़ते हैं और हर क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल करते हैं। ऐसे लोग को सीखने की ललक बहुत होती है। अपना ज्यादातर समय पढ़ने-लिखने और नई स्किल सीखने में व्यतीत करते हैं। मूलांक 7 वाले धर्म और कर्म की राह पर चलकर खूब तरक्की करते हैं।
बेस्ट करियर ऑप्शन : अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 7 के जातक फिल्म, कलाकार, गायक,लेखक, कवि और हॉस्पिटैलिटी की फील्ड में अपार सफलता हासिल करते हैं और इन्हें इन कार्यों में खूब मान-सम्मान मिलता है। इसके अलावा पत्रकारिता, प्रकाशिन, रेडियो, टेलीविजन, फोटोग्राफी, पेटिंग से जुड़े करियर ऑप्शन भी आपके लिए लकी साबित हो सकते हैं। मान्यता है कि मूलांक 7 वालों को चिकित्सा और कानूनी क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल होती है।