अगर आपका भी जन्म अगस्त में हुआ है, तो आपकी राशि सिंह या कन्या होगी। आपके जन्म का माह भी आपके बारे में काफी कुछ बता जाता है। जैसा कि सिंह और कन्या राशि वालों में देखा गया है, अगस्त में जन्में लोगों को पता होता है कि उनमें कितनी एबिलिटी है। हमेशा अपनी क्षमताओं के प्रति आश्वस्त रहते हैं। ये लोग बहुत भरोसेमंद होते हैं, अगर आप इन्हें अपना कोई सीक्रेट बताते हैं, तो वो लीक नहीं हो सकता। वे कोई काम शुरू करते हैं, तो संभावना है कि वे इसे सबसे स्मार्ट तरीके से पूरा करके ही रहेंगे। इसलिए इनके काम को लेकर आप किसी भी तरह की शिकायत नहीं कर सकते।

प्रोफेशनल लाइफ में सफल
अगस्त में जन्में लोगों का टागरेट हमेशा हाई रहता है। लीडरशिप इनकी खास क्वालिटी होती है। अपने आत्मविश्वास के कारण इन्हें प्रोफेशनल लाइफ में तरक्की भी मिलती है।। 

किसी पर जल्दी से नहीं करते भरोसा
व्यक्ति ऐसे होते हैं जो अच्छे लोगों के लिए एक चुंबक की तरह होते हैं। वे अच्छे व्यक्तियों के साथ हमेशा रहते हैं। आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि अगस्त में जन्में लोग आपको धोखा नहीं देंगे। यह उम्मीद न करें कि अगस्त में जन्मा व्यक्ति किसी से भी आसानी से अपने दिल की बात शेयर कर देता है। किसी से भी आसानी से मन की बात नहीं बोलते, जब इन्हें अच्छे से भरोसा होता है, तभी ये अपने मन की बात बताते हैं। लेकिन इनके लिए किसी पर भी भरोसा करनाबेहद मुश्किल होता है।  

सिंह और कन्या राशि वालों में देखा गया है, अगस्त में जन्मे लोग वे संभवतः ऐसे लोग हैं जो कभी भी अपनी समस्याओं को दूसरों के साथ शेयर नहीं करेंगे और अपनी समस्या के लिए खुद ही परेशान होंगे और इसका हल खुद से ही निकालने की कोशिश करेंगे।