मेष
मार्केटिंग से जुड़े लोगों के कार्यों में लक्ष्य प्राप्ति के साथ-साथ प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग बन रहे हैं। परिवार में पुराने विवादों का अंत सौहार्द्रपूर्वक होने की संभावना रहेगी। संतान पक्ष से बातचीत में सावधानी बरतनी होगी।

वृषभ
स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े लोगों के कार्यभार के साथ आर्थिक लाभ में भी वृद्धि होगी। पुरानी मित्रता के व्यावसायिक संबंधों में बदलने की संभावना बन रही है, इसके लिए प्रयास करने होंगे।

मिथुन
दैनिक रोजगार के लिए आज बेहतर दिन है। व्यवसाय में वृद्धि के साथ-साथ नई संभावनाओं पर भी कार्य करने के अवसर मिलेंगे। जीवनसाथी के करियर में मदद करनी होगी। संबंधों में प्रगाढ़ता महसूस करेंगे।

कर्क
एक साथ कई कार्यों में व्यस्त रहने से काम की गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है। विरोधियों के साथ सूचनाओं के आदान-प्रदान में सावधानी बरतें। भावनात्मक संबंधों में बातचीत करते समय सतर्क रहना होगा।

सिंह
दैनिक कार्यों में दूसरों को सही नेतृत्व और मार्गदर्शन देकर गौरवान्वित महसूस करेंगे। आर्थिक रूप से नए सौदे अधिक लाभ पहुंचा सकते हैं। खेल प्रतियोगिताओं में सफलता मिलने की संभावना है।

कन्या
तकनीकी क्षेत्र में दक्षता पाने के लिए प्रयत्नशील रहेंगे। विरोधियों का व्यवहार अस्थिर रह सकता है। अपने कार्यों पर ध्यान केंद्रित रखकर आप परेशानियों से बच सकते हैं। बातचीत के दौरान अपने शब्दों पर नियंत्रण रखें।

तुला
विभिन्न प्रकार के प्रतिभावान लोगों के साथ कार्य करने के मौके मिलेंगे। नया सीखने के अवसरों का लाभ उठाएं। भावनात्मक संबंधों में अस्थायी दूरी बन सकती है। प्रकृति के सानिध्य में रहने का मौका मिलेगा।

वृश्चिक
फाइनेंस के क्षेत्र में कार्य कर रहे लोगों के लिए आज का दिन कार्य के तनाव, श्रेष्ठ प्रदर्शन की जिम्मेदारी और भावनात्मक समस्याओं से घिरा रह सकता है। धार्मिक यात्राओं पर जाने की योजना बन सकती है।

धनु
आज कार्यों के श्रेष्ठ परिणाम मिलने का दिन है। व्यवसाय में उन्नति के साथ-साथ लाभ में भी बढ़ोतरी होगी। पारिवारिक जीवन में एक-दूसरे पर भरोसा बढ़ेगा। विलासिता की वस्तुओं पर धन खर्च होगा।

मकर
विवादित मुद्दों को उठाने से बचना होगा, अन्यथा विरोधी मौके का फायदा उठा सकते हैं। पारिवारिक जिम्मेदारियों के कारण विशेष रूप से खर्चों का बोझ बढ़ने की संभावना रहेगी। यात्रा की संभावना बनेगी।

कुम्भ
राजनीतिक रूप से मजबूत होने का समय है; संपर्कों और उच्च प्रभाव वाले लोगों से जुड़ाव का लाभ मिल सकता है। अविवाहितों के लिए विवाह के अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। रुका हुआ धन मिलने के योग बन रहे हैं।

मीन
सूचना और जनसंपर्क (PR) के क्षेत्र से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिलने की संभावना है। धार्मिक और प्राकृतिक स्थानों की यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। आज का दिन प्रसन्नता और उत्साह से परिपूर्ण रहेगा।