सूर्य अगस्त के आखिरी दिन अपना नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहे हैं। 31 अगस्त को सूर्य शुक्र के नक्षत्र पूर्वा फाल्गुनी में जाएंगे। हिंदू पंचांग के हिसाब से अभी सूर्य अश्लेषा नक्षत्र में हैं जोकि बुध ग्रह से संबंधित है। 17 अगस्त को सूर्य अश्लेषा से निकलकर केतु के नक्षत्र मघा में जाएंगे। पूर्वा फाल्गुनी में जाते ही सूर्य कुल 5 राशियों के लिए सकारात्मक बदलाव लेकर आएंगे। जानिए आखिर ये पांच राशियां कौन हैं जिन्हें 31 अगस्त से अगले 13 दिनों तक खूब लाभ मिलने वाला है और इनकी परेशानियां भी काफी हद तक कम होती नजर आएंगी।
31 अगस्त से 13 सितंबर तक इन 5 राशियों पर सूर्य होंगे मेहरबान
मेष राशि
सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन से मेष राशि वालों के लिए 31 अगस्त के बाद का समय अच्छा रहेगा। नौकरी करने वालों को कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। बिजनेस से जो लोग जुड़े हैं और अभी किसी ना किसी वजह से सब अटक रहा है तो कुछ दिन का इंतजार करें। आने वाले समय में हर काम बनते हुए दिखेंगे। फायदा होगा और नए रास्ते भी बनेंगे। ऐसे में कॉन्फिडेंस का लेवल काफी बढ़ेगा। आप परिवार के साथ अच्छा समय बीता पाएंगे। बस इस दौरान हड़बड़ी में कोई भी फैसला ना लें।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों को भी 31 अगस्त से खूब लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होता दिखेगा। पैसों से जुड़े मामले में जो चीजें अटकती आ रही हैं उसका समाधान मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए अबसे प्रेशर थोड़ा कम होता दिखेगा। घर-परिवार में सब कुछ अच्छा होगा। अपनों के साथ समय बिताने का पूरा मौका मिलेगा। बस इस दौरान खर्चे ज्यादा हो सकते हैं तो ऐसे में खर्चे और बचत का सही बैलेंस बनाकर चलें।
सिंह राशि
सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन का लाभ सिंह राशि वालों को भी मिलेगा। अगर आप की राशि यही है तो आने वाले समय में आपका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा। काम में इसका असर भी दिखाई देगा। आपके अंदर की लीडरशिप क्वालिटी में निखार आएगा। आपके काम करने का तरीका अलग होगा और लोग इससे काफी कुछ सीखेंगे। पुराने निवेश से अच्छा लाभ मिलेगा। रिश्तों में भी सुधार होता नजर आएगा। कुल मिलाकर ये परिवर्तन सिंह राशि वालों के लिए अच्छा साबित होने वाला है।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों को करियर और बिजनेस में कई लाभ मिलते दिखेंगे। अगर किसी चीज को लेकर डाउट की स्थिति बनी हुई है तो 31 अगस्त से सब क्लियर होता दिखेगा। पैसों के मामले में आपकी स्थिति पहले से बेहतर होगी। घर पर लोगों को समय दे पाएंगे। काम बनते नजर आएंगे ऐसे में आपका मन काफी खुश भी रहेगा। हालांकि पैसों का लेनदेन करने से इस वक्त बचें।
मीन राशि
31 अगस्त से मीन राशि के जातकों का गोल्डन पीरियड शुरू हो जाएगा। नौकरी में तरक्की होगी। काम से संबंधित चीजें सही दिशा में आगे बढ़ती नजर आएंगी। निवेश करना चाहते हैं तो इस टाइम पीरियड में कर लें क्योंकि इसका विशेष लाभ मिलने वाला है। वहीं परिवार का सपोर्ट भी आपको खूब मिलेगा। बिजनेस से जुड़े लोगों की मुलाकात कुछ लोगों से होगी जिससे काम जल्दी पूरे होंगे। अगर अभी चीजें अस्त-व्यस्त दिख रही हैं तो धैर्य रखें।