आचार्य चाणक्य को विश्व की श्रेष्ठतम विद्वानों में गिना जाता है। उनके द्वारा रचित चाणक्य नीति कई दशकों से मनुष्य जाति का मार्गदर्शन कर रही है। बता दें कि चाणक्य नीति में कई विषयों को सम्मिलित किया गया है। उसमें राजनीति, कूटनीति, अर्थनीति के साथ-साथ जीवन के अन्य विशेष मुद्दों को भी शामिल किया गया है। कौटिल्य ने प्रकृति जैसे पेड़-पौधे, जानवर, झील और पहाड़ का उदाहरण देकर भी मनुष्य को कैसे जीवन जीना चाहिए, इसके विषय में चाणक्य नीति (Chanakya Niti in Hindi) के द्वारा अवगत कराया है। अगरएक सदमार्ग से भटका हुआ व्यक्ति इस शिक्षा को अपने जीवन में अपना ले तो वह सफलता के बहुत नजदीक पहुंच सकता है और अंततः उसे हासिल भी कर सकता है। चाणक्य नीति के इस भाग में जानते हैं कि कैसे पर्वत और सागर व्यक्ति को सफलता प्राप्त करने की शिक्षा प्रदान करते हैं।
सागर और पहाड़ इस तरह प्रदान करते हैं शिक्षा
प्रलये भिन्नमर्यादा भवन्ति किल सागराः।
सागरा भेदमिच्छन्ति प्रलयेऽपि न साधव।।
चाणक्य नीति के श्लोक में बताया गया है कि हम जिस सागर को शांत स्वभाव का मानते हैं। लेकिन प्रलय के समय है वह भी अपनी मर्यादा भूल जाता है और किनारे को उजाड़ता हुआ सब कुछ विनाश कर देता है। उसी तरह व्यक्ति का मन भी होता है। लेकिन एक श्रेष्ठ व्यक्ति संकट के समय में भी अपनी मर्यादाओं का उल्लंघन कभी नहीं करता है। ऐसे ही व्यक्ति को सागर से भी महान कहा जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि संकट के समय जो मनुष्य अपने धैर्य को नहीं खोता है और उस संकट का बुद्धिमानी से सामना करता है। वही व्यक्ति श्रेष्ठ कहलाता है।
शैले शैले न माणिक्यं मौक्तिकं न गजे गजे।
साधवो न हि सर्वत्र चन्दनं न वने वने।।
श्लोक में आचार्य चाणक्य ने बताया है कि जिस तरह पर्वत पर मणि-माणिक्य और सोना चांदी नहीं मिलते हैं। जिस तरह हर हाथी के मस्तक पर मुक्तामणि नहीं होती है। साथ ही जिस तरह संसार में व्यक्ति की कमी ना होते हुए भी साधु पुरुष नहीं मिलते हैं। उसी प्रकार वन के भीतर चंदन के वृक्ष हर जगह मौजूद नहीं होते हैं। इसलिए व्यक्ति के पास जो है और जो उसने अर्जित किया है, उसी मैं उसको संतुष्ट रहना चाहिए। अगर वह सीमाओं से भी अधिक के पीछे भागता है तो वह ना तो सफलता हासिल कर पाता और ना ही अपने विचारों को काबू में रख पाता है।