मेष राशि - आज आपका दिन शुभ रहेगा। ऑफिस में कार्यों की प्रशंसा होगी। प्रोफेशनल लाइफ में चुनौतियों के बावजूद सभी कार्य आसानी से सफल होंगे। ऑफिस में नेटवर्किंग बढ़ेगी। नई जॉब का ऑफर मिलेगा।

वृषभ राशि : आज वृषभ राशि वालों को सभी कार्यों में मनचाहे परिणाम मिलेंगे। कानूनी मामलों में आपकी जीत होगी। व्यापार में किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। धन हानि हो सकता है। आलस्य से दूर रहें।

मिथुन राशि : करियर में तरक्की के भरपूर अवसर मिलेंगे। हर काम बिना किसी विघ्न-बाधा के संपन्न होंगे। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।निवेश से जुड़े फैसले बहुत सोच-समझकर लें। नया फाइनेंसशियल प्लान बनाएं।

कर्क राशि : आज आपका दिन बेहद शुभ साबित होगी। अचानक से धन लाभ के योग बनेंगे। पुराने निवेशों से अच्छा रिटर्न मिलेगा। धन-दौलत में वृद्धि के योग बनेंगे। आपके मल्टी-टास्किंग स्किल से प्रमोशन के चांसेस बढ़ेंगे।

सिंह राशि : जीवन में नई चुनौतियों के लिए तैयार रहें। आर्थिक मामलों में थोड़े दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। ऑफिस पॉलिटिक्स के चलते कार्यों में डिस्टर्बेंस बढ़ सकती है। कार्यस्थल पर वाद-विवाद से बचें।

कन्या राशि : बिजनेस से जुड़े फैसले बड़ी होशियारी से लें। आज ऑफिस में सहकर्मियों के साथ मिलकर किए गए कार्यों में अपार सफलता मिलेगी। हालांकि, ऑफिस में बहस करने से बचें। सहकर्मियों के साथ काम करें।

तुला राशि : काम के सिलसिले में यात्रा संभव है। कोर्ट-कचहरी के मामलों से मुक्ति मिलेगी। मैरिड लाइफ में थोड़ी परेशानियां रहेंगी। रिलेशनशिप की दिक्कतों को सुलझाने की कोशिश करें। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

वृश्चिक राशि : आय में वृद्धि के नए मार्ग प्रशस्त होंगे। नए बिजनेस की शुरुआत करने के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। नौकरीपेशा वालों को कार्यों में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें।

धनु राशि : आज आप आर्थिक मामलों में भाग्यशाली रहेंगे। व्यापारा में विस्तार के नए अवसर मिलेंगे। हालांकि, प्रोफेशनल लाइफ में कार्यों की चुनौतियां बढ़ेंगी। ऑफिस में अपने परफॉर्मेंस को बेहतर करने की कोशिश करें।

मकर राशि : मन अशांत रहेगा। कार्यों की जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। जिसके चलते ऑफिस में ज्यादा टाइम स्पेंड करना पड़ सकता है। बिजनेसमेन को व्यापार में बढ़ोत्तरी के नए अवसर मिलेंगे। कार्यों का ज्यादा स्ट्रेस न लें।

कुंभ राशि : सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। बिजनेस में धन लाभ के नए अवसर मिलेंगे। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। अच्छे पैकेज के साथ नई जॉब का ऑफर मिलेगा। कार्यों को लेकर ज्यादा जल्दबाजी न करें।

मीन राशि : काम के सिलसिले में यात्रा के योग बनेंगे। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आएंगा। कार्यस्थल पर कार्यों की चुनौतियां बरकरार रहेंगी। अपने लक्ष्यों को हासिल करने के लिए नया प्लान बनाएं। सर्दी-जुकाम हो सकती है।