मेष राशि
आज व्यापार में आपकी सफलता सुनिश्चित होगी। धन लाभ के सुनहरे मौके मिलेंगे। आज घर-परिवार का वातावरण बेहतर बना रहेगा। इस राशि के जिन लोगों का रेस्टोरेंट है, उनके धन में वृद्धि होगी।

वृष राशि
आज परिवार में हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा। दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंजस्य बेहतर रहेगा। सेहत के लिहाज से आप चुस्त-दुरूस्त बने रहेंगे। कुछ लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे।

मिथुन राशि
आज आपको आर्थिक रूप से लाभ होगा। करियर में आपको अपने गुरु का सहयोग प्राप्त होगा। आज कामकाज की अधिकता आपकी सेहत पर असर डाल सकती है। अपनी सेहत के लिए पौष्टिक खाना खायें।

कर्क राशि
आज किसी विशेष काम में मित्रों से बेहतर सलाह मिलेगी, जिससे आपका काम आसान होगा । आज आप खुद को आलस्य से भरा हुआ महसूस करेंगे। आपको किसी भी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से बचना चाहिए।

सिंह राशि
आज आपके अंदर आत्मविश्वास की अधिकता रहेगी। साथ ही आपको तरक्की के कई अवसर भी मिलेंगे। आज परिवार के साथ धार्मिक यात्रा की योजना बनायेंगे। आपको व्यापार में मुनाफा होने की उम्मीद है।

कन्या राशि
आज आपका खुशनुमा व्यवहार घर में रौनक का माहौल बना देगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन उत्तम है। उन्हें काम से जुड़ी कोई खास खुशखबरी मिलेगी। कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करने में सक्षम रहेंगे।

तुला राशि
आज कारोबार संबंधी यात्राओं का योग बन रहा है, जिससे आपको धन लाभ भी होगा। आज आपके किसी घरेलू काम की गति धीमी हो सकती है। लेकिन जीवनसाथी के सहयोग से सब ठीक हो जायेगा।

वृश्चिक राशि
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। घर में नए मेहमान के आने की संभावना है, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा बन जायेगा। जीवनसाथी के साथ सामंजस्य स्थापित होगा। किसी मित्र के साथ मूवी देखने की प्लानिंग करेंगे।

धनु राशि
आज आप कोई जरूरी काम निपटाने में सफल रहेंगे। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। आपके दम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। दोस्तों के साथ आउटिंग पर जाने से आपको ख़ुशी मिलेगी।

मकर राशि
आज आपको किसी शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। जीवन में आगे बढ़ने के कई मौके मिलेंगे। इस राशि के जो लोग फ्रीलांस काम करते हैं, उनकी आय में बढ़ोतरी होने की संभावना है।

कुंभ राशि
आज घर-परिवार में किसी मांगलिक आयोजन की रूपरेखा बनेगी। आर्ट्स स्टूडेंट्स को अपने टीचर्स का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। किसी विषय में आ रही समस्या आज आसानी से सुलझ जायेगी।

मीन राशि
आज जीवनसाथी की मदद मिलने से आपका कोई काम पूरा हो जायेगा। आज दोस्तों की सलाह बड़ी ही फायदेमंद रहेगी। आपको पैसे कमाने का नया जरिया प्राप्त होगा। टीचर्स के लिए दिन बेहतर रहने वाला है।