मेष राशि :– आज का दिन सामान्य रहेगा। कारोबार में आर्थिक लाभ की संभावना रहेगी। कार्यभार की अधिकता रहने से मानसिक रूप से व्यग्रता का अनुभव होगा। जिद्दी वाला रवैया छोडऩा होगा, अन्यथा परेशानी में पड़ सकते हैं। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखना होगा, अन्यथा वाद-विवाद में फंस सकते हैं।
वृषभ राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। गृहों की स्थिति आपके अनुकूल बनने से आकस्मिक धनलाभ के योग रहेंगे। कारोबार अच्छा चलेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी, जो लाभदायक रहेगी। मन प्रफुल्लित रहने से मानसिक रूप से हल्का महसूस करेंगे। मित्रों के साथ घनिष्टता बढ़ेगी।
मिथुन राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। व्यावसायिक गतिविधियों में परेशानियां आ सकती हैं, लेकिन कठिन परिश्रम से कार्यों में सफलता मिलेगी और धनलाभ की स्थिति रहेगी। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहने से शारीरिक और मानसिक रूप से थकान का अनुभव कर सकते हैं। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखना होगा।
कर्क राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यापार-धंधा अच्छा चलेगा और धनलाभ की स्थिति रहेगी। परिजनों और सहयोगियों की मदद से सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। सामाजिक कार्यों में भाग लेंगे, जिससे समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। शारीरिक रूप से भी स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पारिवारिक जीवन में सुख-संतोष का अनुभव होगा।
सिंह राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। कारोबार मध्यम रहेगा। किसी के भी साथ धन से सम्बंधित व्यवहार न करें। किसी भी विवाद में पडऩे से बचना होगा। मन एकाग्र करने का प्रयास कीजिएगा। आज खर्च पर संयम रखना होगा। स्वजनों के व्यवहार से मन दुखी हो सकता है। मध्याह्न के बाद आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा।
कन्या राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कार्यक्षेत्र क्षेत्र में सफलता मिलेगी और धनलाभ की स्थिति रहेगी। कार्य सफल होने से मन प्रफुल्लित रहेगा। आध्यात्मिकता के प्रति रुझान बढ़े। धार्मिक कार्यों में भाग ले सकते हैं। नकारात्मक विचारों को मन से निकालना होगा, वरना परेशानियां उठानी पड़ सकती हैं। वाणी पर संयम रखें।
तुला राशि :– आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यवसाय में आर्थिक लाभ और नौकरी में तरक्की के योग रहेंगे और बुजुर्गों के आशीर्वाद से कार्यों में सफलता मिलेगी। आकस्मिक धनलाभ के योग भी रहेंगे, लेकिन व्यावसायिक स्थल पर अधिकारियों की वजह से परेशान हो सकते हैं। धन का व्यय अधिक होगा। संतानों की चिंता सताएगी।
वृश्चिक राशि :– आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। कारोबार अच्छा चलेगा और धनलाभ की स्थिति रहेगी। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों-परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा, जिससे कार्य आसानी से पूरे होंगे। आकस्मिक धनलाभ की भी संभावना रहेगी। विवाह के उत्सुक युवकों को जीवनसाथी मिलने का योग है। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढक़र हिस्सा लेंगे।
धनु राशि :- आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी, लेकिन अपने प्रयासों से कार्यों में सफलता मिलेगी। भागदौड़ अधिक करनी पड़ेगी, जिससे शारीरिक और मानसिक रूप से थकान का अनुभव करेंगे। अनावश्यक खर्च अधिक होने की संभावना रहेगी। आनंद-प्रमोद के पीछे धन का व्यय होगा।
मकर राशि :– आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता के योग बन रहे हैं। कारोबार में अच्छा मुनाफा होगा। हालांकि, काम की अधिकता रहेगी, लेकिन कड़ी मेहनत से कार्य सफल होंगे। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा और परिजनों के साथ आनंदपूर्वक समय बीतेगा। परिजनों-मित्रों के साथ पर्यटन की भी संभावना है।
कुम्भ राशि :- आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। व्यापार-धंधा अच्छा चलेगा। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा और कार्यक्षेत्र में सभी कार्य आसानी से सफल होंगे, जिससे धनलाभ की स्थिति रहेगी। कार्यों में सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। सामाजिक कार्यों में भाग लेंगे, जिससे समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। परिवार का वातावरण अनुकूल रहेगा।
मीन राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में छोटी-छोटी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यभार की अधिकता रहेगी और दिन भागदौड़ में बीतेगा। बौद्धिक चर्चा में भाग ले सकते हैं। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों के प्रति रुझान बढ़ेगा। व्यावसायिक स्थल पर वातावरण आपके अनुकूल रहेगा।