मेष : व्यापारिक उत्तार-चढ़ाव के चलते चिंता रहेगी। धार्मिक आयोजन प्रसन्नतादायी रहेंगे। अपनी सहूलियत के हिसाब से कार्य योजना में बदलाव कर सकते हैं।

वृष : स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। जानकारी के अभाव में नई योजना में निवेश करना नुकसानदायी हो सकता है। दुविधा दूर होगी। संपर्क क्षेत्र बढ़ेगा।

मिथुन : मामूली सी बात पर मित्रों से कहासुनी हो सकती है। इच्छित काम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। कॅरियर में बदलाव का मन बनेगा। धर्म-कर्म में आस्था बढ़ेगी।

कर्क : सामूहिक काम सबके सहयोग से आसानी से पूरे होंगे। विवाद की स्थिति में शांति और धैर्य से काम लें। दबाव में आकर काम करना मुश्किल हो सकता है।

सिंह : कार्यस्थल पर टकराव बढ़ सकता है। बुजुर्गों के स्वास्थ्य संबंधी चिंता दूर होगी। दिखावे के चक्कर में कर्ज का बोझ बढ़ा लेंगे। कारोबार का विस्तार संभव है।

कन्या :पारिवारिक आयोजन प्रसन्नतादायी रहेंगे। व्यापारिक मामलों की अनदेखी से लाभ के अवसर हाथ से निकल सकते हैं। यात्रा टालना बेहतर है।

तुला : अपना नजरिया बदलने का प्रयास करें, रिश्ते मजबूत होंगे। विद्यार्थी परिणामों को लेकर उत्साहित रहेंगे। मेहमानों की आवाजाही रहेगी। समस्या का समाधान संभव है।

वृश्चिक : प्रियजन से संबंधों में टकराव संभव है। आयात-निर्यात के कारोबार में भारी लाभ की संभावना है। निजी कामों के सिलसिले में यात्रा हो सकती है।

धनु : आपकी कार्यशैली से अधिकारी प्रभावित होंगे। मेहनत के मुकाबले लाभ कम मिलने से खिन्नता होगी। मांगलिक खर्च की संभावना है। आय के स्रोत बढ़ेंगे।

मकर : आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें, सफलता मिलेगी। नए लोगों का साथ जोश व उत्साह भर देगा। अनावश्यक खर्च से बजट गड़बड़ा सकता है। विनम्र रहें।

कुंभ: दिखावे के चलते परेशानी हो सकती है। वैचारिक गतिरोध दूर होने से राहत मिलेगी। निजी काम के लिए किसी से सिफारिश करवानी पड़ सकती है।

मीन : लेनदेन के मामले सुलझ सकते हैं। कानूनी मामलों की अनदेखी से परेशानी हो सकती है। अधिकारियों से तालमेल का लाभ मिलेगा। सफर करने से बचें।